Delhi excise policy case: AAP के मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए HC में की अपील, शुक्रवार को होगी सुनवाई
Delhi excise policy case: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले (excise policy scam) के संबंध में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में जमानत के लिए गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है।
मनीष सिसोदिया ने अपनी याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ के समक्ष रखा है। दिल्ली उच्च न्यायालय शुक्रवार को लिस्ट करने पर सहमत हुआ।पीठ ने कहा न्यायाधीश को फ़ाइल देखने दीजिए, इसे कल आने दीजिए।

सिसौदिया के वकील रजत भारद्वाज और मोहम्मद इरशाद ने कहा कि याचिकाकर्ता एक विधायक है और अदालत से जमानत की मांग करने वाली दोनों याचिकाओं को तत्काल सुनवाई के लिए लिस्ट करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications