दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार गंभीर, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

New Delhi: दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार नए नए कदम उठा रही है। दिल्ली में आने वाले दिनों में क्लाउड सीडिंग के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी संबंधित विभागों के साथ तुरंत मीटिंग बुलाने का अनुरोध किया है और जल्द ही एनओसी जारी करने के लिए कहा है। गोपाल राय ने कहा कि क्लाउड सीडिंग की NOC मिलने में एक महीने की देरी हुई है।

क्‍लाउड सीडिंग आर्टिफिशियल बारिश है। कृत्रिम बारिश के लिए वैज्ञानिक आसमान में एक तय ऊंचाई पर सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस और साधारण नमक को बादलों में छोड़ते हैं। कृत्रिम बारिश के लिए 40 फीसदी बादल जरूरी है और पानी मौजूद हो। अगर ह्यूमिडिटी की कमी होगी तो तो क्‍लाउड सीडिंग में परेशानी आ सकती है। इसके लिए विमान से उड़ान भरने की जरूरत नहीं है, बैलून या रॉकेट से भी इस काम को किया जा सकता है।

Gopal Rai

पत्र में मंत्री ने क्या लिखा?

पर्यावरण मंत्री ने पत्र में लिखा कि कि सर्दियों के दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) के संबंध में, विशेष रूप से दिवाली के बाद, जब धुंध और पर्यावरण में गिरावट के कारण खतरनाक वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और क्लाउड सीडिंग को एक Emergency के रूप में माना जाता है। दिल्ली सरकार ने ऐसे नाजुक समय के दौरान वाय़ु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के रूप में क्लाउड सीडिंग की खोज की थी। मगर इसके लिए एजेंसियों से मंजूरी लेने की आवश्यकता होगी।

उन्होंने लिखा कि 2023 में इसे लेकर IIT Kanpur द्वारा एक प्रजेंटेशन भी दिया गया था। इस क्रम में बताया गया कि किसी विशेष स्थान पर क्लाउड सीडिंग लागू करने के लिए भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों से पहले से मंजूरी लेनी होती है, इसलिए दिल्ली सरकार ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को बीते 30 अगस्त को एक पत्र लिखा था। मैं आपसे एक बार फिर जल्द से जल्द बैठक बुलाने का अनुरोध करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+