Delhi Electricity Rate Hike: दिल्ली में महंगी हुई बिजली की दरें, दामों में 10 प्रतिशत तक का होगा इजाफा

Delhi Electricity Rate Hike: जल्द ही दिल्ली वासियों को बिजली की कीमतों में भारी वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। 1 मई से बढ़ी हुई दरें खपत की गई बिजली पर लागू होंगी और ये जुलाई में आने वाले बिलों में दिखाई देंगी। दरअसल, दो बिजली वितरण कंपनियों ने 1 मई से तीन महीने के लिए अपनी बिजली की दरों में वृद्धि की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली दरों में यह वृद्धि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) द्वारा सेवा प्रदान की जाने वाले इलाकों में लागू होगी। बीवाईपीएल क्षेत्रों में, जो पूर्वी और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों को कवर करते हैं, टैरिफ में 6.15% की बढ़ोतरी हुई है।

Delhi Electricity Rate Hike

वहीं, दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली सहित बीआरपीएल क्षेत्रों में 8.75% की वृद्धि हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि तीसरी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने अपनी दरों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। आपको बता दें कि बिजली दरों में यह वृद्धि पॉवर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट यानी PPAC के तहत की गई है।

डीईआरसी द्वारा भविष्य के निर्णय
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) इन बढ़ी हुई दरों के तीन महीने बाद स्थिति की समीक्षा करेगा। बिजली कंपनियों की याचिकाओं के आधार पर डीईआरसी बिजली दरों में किसी भी अतिरिक्त बदलाव के बारे में आगे के आदेश जारी करेगा। इस मूल्य वृद्धि से घरों पर काफी असर पड़ने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें उच्च उपयोगिता लागतों के साथ तालमेल बिठाना होगा।

क्या होगा दिल्ली में फ्री बिजली स्कीम का?
बता दें कि राजधानी दिल्ली में हर महीने 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिलती रहेगी। आतिशी ने कहा कि 200 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर बढ़ी दरों से भुगतान करना होगा। मंत्री ने कहा कि उसके ऊपर 8 प्रतिशत चार्ज लगेगा। मतलब अगर 201 यूनिट भी बिल आया तो एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना पड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+