Delhi Elections: सीएम पद से आतिशी ने दिया इस्तीफा, राजभवन में LG वीके सक्सेना को सौंपा
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली करारी हारके बाद आज यानी रविवार 09 फरवरी को आतिशी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आतिशी करीब 11 बजकर 20 मिनट पर राजभवन पहुंची और उपराज्यपाल (LG) से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।
बता दें कि शनिवार 08 फरवरी को आए चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है। तो वहीं,आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है। हालांकि, भाजपा की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच, आतिशी राज निवास पहुंचीं और एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

आतिशी के सीएम पद से इस्तीफे देने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो की पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी।
वह करीब चार महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि, दिल्ली चुनावों में केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। आपको बता दें कि आतिशी शुरुआत में कालकाजी सीट से पीछे चल रही थीं।
लेकिन उनकी किस्मत चमक गई है और उन्होंने यह सीट जीत ली है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया है।












Click it and Unblock the Notifications