Delhi Elections 2025: दिल्ली की इन सीटों पर AAP हर बार क्यों बदल देती है उम्मीदवार? जानिए इनके बारे में
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 2025 साल की शुरूआत आज हो चुकी है और एक महीने बाद फरवरी में दिल्ली चुनाव होने की संभावना है। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दिल्ली का किला फतेह करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल की AAP लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी करने के प्रयास में जुटी है।
केजरीवाल की AAP ने सबसे पहले ही दिल्ली की 70 सीटों के लिए उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया था। ताकि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके। दिल्ली की 14 सीटें ऐसी हैं जहां पर केजरीवाल की पार्टी ने लगातार चौथी बाद पुराने चेहरों को उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं दिल्ली की ऐसी चार सीटें हैं जहां पर आम आदमी पार्टी हर बार अपने उम्मीदवार बदल देती है और इस बार भी ऐसा ही किया है। आइए जानते हैं इन सीटों और उसके उम्मीदवारों के बारे में....

तिरमारपुर विधानसभा सीट (Tirmarpur Assembly Seat)
तिरमारपुर विधानसभा सीट दिल्ली की चर्चित सीटों में से एक है। ये वो सीट हैं जहां पर बीते तीन चुनावों में आम आदमी पार्टी हर बार उम्मीदवार बदलती रही है। हालांकि आप की बड़ी उपलब्धि है कि इस सीट तीन में से दो बाद आप उम्मीदवार की जीत हुई। 2015 के चुनाव में आप के पंक पुष्कर और 2020 में दिलीप पांडे ने जीत हासिल की थी।
वहीं हर बार की तरह इस बार के चुनाव में भी केजरीवाल की पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक दिलीप पांडे का इस सीट से टिकट काट दिया है और आप ने सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया है। ताज्जु की बात ये है कि 2020 के चुनाव में बिट्टू भाजपा उम्मीदवार थे उन्हें आप के दिलीप पांडे ने हराया था।
रोहिणाी विधानसभा सीट (Rohini Assembly Seat)
दिल्ली की रोहिणी सीट पर हर बार सभी की निगाहें टिकी रहती हैं। 2008 में अस्तित्व में आई रोहिणी विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। 2015 से 2020 के चुनावों में भाजपा ये सीट जीतती आई है। ये ही वजह है कि हर बार आम आदमी पार्टी इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदलती रही है। इस सीट पर पूर्वांचल और पंजाबी वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
आम आदमी पार्टी ने भी इस बार इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदलकर प्रदीप मित्तल को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।
मुंडका विधानसभा सीट (Mundka Assembly Seat)
दिल्ली की मुंडका विधानसभा सीट भी उन्हीं सीटों में एक है जहां पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार बदल देती है। जाट बहुल्य सीट मुंडका में 2013 से लेकर अब तक हर बार आप ने इस सीट पर नए चेहरे पर दांव लगाया है। जिसमें 2013 के चुनाव में आप ने कृष्ण कुमार को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।
वहीं 2015 औके चुनाव में सुखबीर सिंह दलाल को उतारा और चुनाव जीत गए। इसके बाद 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवाार बनाया जिन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार 2025 के चुनाव में आप ने धर्मपाल का टिकट काटकर जसबीर कालरा को चुनाव मैदान में उतारा है।
मटिया महल विधानसभा सीट (Matia Mahal Assembly Seat)
दिल्ली की मटिया महल सीट भी उन्हीं सीटों में से एक है जहां पर हर बार आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार बदलती रही है। 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शकील अजुंम को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
2015 के चुपाव में आप ने अहमद खान को उम्मीदवार बनाया था जिन्होंने इस सीट पर आप की जीत का परचम लहराया था। अहमद खान केजरीवाल कैबिनेट में खाद्य और उपभोक्ता मंत्री भी बनाया था लेकिन 2020 के चुनाव में आप ने उनका भी टिकट काट दिया था और असीम शोएब इकबाल पर दांव लगाया था जिन्हें जीत हासिल हुई थी।
वहीं अब 2025 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहले इकबाल को टिकट देने का फैसला किया लेकिन अंत में अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उनका टिकट काट दिया और आले को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। हालाकि आले वर्तमान आप विधायक शोएब इकबाल के ही बेटे हैं।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications