Delhi Election Results: बुरी तरह फंसे केजरीवाल, ACB जल्द कर सकती है कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला?
Delhi Election Results: दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। और तो और अपनी विधानसभा सीट भी गवानी पड़ी। और अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अगले कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह सहित कई आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है।
इस वजह से हो सकती है कार्रवाई
ACB के सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा AAP विधायकों को खरीदने के प्रयास के आरोपों पर ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस पर केजरीवाल ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। अगर केजरीवाल और उनके पार्टी के नेता नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। एसीबी अगले कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह सहित आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को लिखेगा।

केजरीवाल ने नोटिस का नहीं दिया जवाब
7 फरवरी 2025 को दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मुकेश अहलावत को उन आरोपों पर नोटिस जारी किया, जिनमें उन्होंने बीजेपी नेताओं पर AAP विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया था। एसीबी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भी एक नोटिस जारी किया था, जिसमें पार्टी विधायकों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों की जांच के लिए उन्हें उपस्थिति रहने का अनुरोध किया था। लेकिन वे ACB को कोई जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़े Delhi Airport से सफर करना हुआ मंहगा, दोगुना हुआ UDF, जानिए किन यात्रियों पर असर?
केजरीवाल के इस बयान पर ACB ने भेजा नोटिस
केजरीवाल ने वोटों की गिनती से बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, 'कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि BJP को 55 से अधिक सीटें मिल रही हैं। पिछले दो घंटों में हमारे 16 उम्मीदवारों को फोन आए हैं कि अगर वे AAP छोड़कर उनकी पार्टी में शामिल होते हैं, तो वे उन्हें मंत्री बना देंगे और उनमें से प्रत्येक को 15 करोड़ रुपये देंगे।' केजरीवाल के इसी आरोप पर ACB ने उन्हें नोटिस जारी किया था और जांच में सहयोग करने को कहा ।












Click it and Unblock the Notifications