Delhi Airport से सफर करना हुआ मंहगा, दोगुना हुआ UDF, जानिए किन यात्रियों पर असर?
Delhi Airport: हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट( Delhi Airport) से सफर करना मंहगा होने वाला है। इसी साल अप्रैल महीने से ये लागू हो सकता है। एयरपोर्ट ऑपरेटर जीएमआर समूह ने एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) के पास यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) बढ़ाने को लेकर याचिका दायर किया गया है।अगर इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार मंजूरी दे देती है तो हवाई यात्रियों को झटका लग सकता है।
इन यात्रियों का किराया होगा मंहगा
एयरपोर्ट ऑपरेटर जीएमआर समूह द्वारा एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) के पास दायर याचिका में बिजनेस क्लास और पीक ऑवर में यात्रा करने वालों पर अधिक शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे अगर केंद्र सरकार मंजूरी दे देती है, तो यह पहली बार होगा जब भारत में किसी एयरपोर्ट पर परिवर्तनशील टैरिफ संरचना (Variable tariff structure) होगी।

पहले की तुलना में दोगुना UDF देना होगा
जीएमआर समूह (GMR Group) के स्वामित्व वाले एयरपोर्ट द्वारा दायर टैरिफ दस्तावेज में कहा गया है कि बिजनेस क्लास में यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री को अप्रैल 2025 से यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) के रूप में 570 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि इकोनॉमी या प्रीमियम इकोनॉमी यात्री द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि से दोगुनी है।इस वक्त इकोनॉमी या प्रीमियम इकोनॉमी यात्रियों द्वारा 280 रुपए भुगतान UDF चार्च के तौर पर भुगतान करते हैं।
इस वजह से बढ़ाया जाता है UDF
दरअसल, ऑपरेटर एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधा को बढ़ाने में खर्च हुए पैसों की भरपाई के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस(UDF) लगाते हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की तरह, पीक ऑवर के दौरान यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों से भी बांकियों की तुलना में अधिक लैंडिंग और पार्किंग शुल्क वसूला जा सकता है। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा परिभाषित दो पीक ऑवर विंडो हैं सुबह 5 बजे से सुबह 8:55 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8:55 बजे तक। इस दौरान यात्रा करने वालों से अधिक लैंडिंग और पार्किंग शुल्क वसूला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications