Delhi Exit Poll 2025: ये एग्जिट पोल केजरीवाल की आंखों की नींद उड़ा देगा, बंपर बहुमत से BJP के जीत का अनुमान!
Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग आज (05 फरवरी) को खत्म हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के रुझान सामने आने लगे हैं। पीपल पल्स (People Pulse) एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी (AAP) और उनके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को परेशान कर सकती है।
पीपल पल्स ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बंपर बहुमत से जीत का अनुमान लगाया है। पीपल पल्स ने भाजपा को 70 में से 51-60 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं आप को 10-19 से और कांग्रेस को 0 और अन्य को 0 दिया गया है।

पीपल पल्स एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 10-19
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 51-60
- कांग्रेस: 0
- अन्य: 0
मैट्रिज (Matrize) एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 32-37
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 35-40
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
JVC एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 22-31
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 39-45
- कांग्रेस: 0-2
- अन्य: 0
P-Marq एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 21-31
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 39-49
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
People's Insight एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 25-29
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 40-44
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
Poll Diary एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 18-25
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 42-50
- कांग्रेस: 0-2
- अन्य: 0
दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली में 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने बंपर बहुमत से जीत दर्ज की थी। 2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और 2020 में 62 सीटें जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications