दिल्ली चुनाव का सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी कौन? जानें किस पार्टी से लड़ रहे ये चुनाव
Delhi Election Richest and poorest Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
दिल्ली चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उम्मीदवार बनाया है। तीनों ही पार्टियों से कुल 699 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज करवाया है और उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। आइए जानते हैं दिल्ली चुनाव के सबसे अमीर और सबसे गरीब उम्मीदवार कौन है?

टीओआई ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट जारी है। जिसमें उम्मीदवारों को लेकर बड़ी ही रोचक जानकारी आई है। जिसमें 5 उम्मीदवार ने जहां कुल 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है, वहीं 23 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि 222 उम्मीदवारों के पास 10 लाख रुपये से कम की चल और अचल संपत्ति है। वहीं दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास कोई भी संपत्ति नहीं है।
दिल्ली चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?
दिल्ली चुनाव 2025 के लिए कुल 6999 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इन सभी उम्मीदवरों में सबसे अमीर करनैल सिंह है। करनैल सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं और दिल्ली की शकूरबस्ती से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। करनैल सिंह ने नामांकन करते समय जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया है उसके अनुसार वो 260 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
किस पार्टी में हैं सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार?
दिल्ली चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार की लिस्ट में भाजपा के करनैल सिंह का नाम सबसे ऊपर हैं वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा, जिनके पास 249 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गुरचरण सिंह हैं जिनके पास 131 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। चौथे नंबर पर भाजपा के प्रवेश वर्मा, 116 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और पांचवे नंबर पर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ए धनवती चंदेला का नाम है जिसके पास 110 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
सबसे गरीब उम्मीदवार
दिल्ली चुनाव में निर्दलीय रूप से लड़ रह अशोक शर्मा और अनीता सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। अशोक के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास महज 6,586 रुपये हैं वहीं अनीता के पास महज 9,500 रुपये की है। इनके पास कोई संपत्ति नहीं है"!












Click it and Unblock the Notifications