Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025 Dates: चुनाव आयुक्‍त ने बताया कब होगा दिल्‍ली चुनाव, जानें EC प्रेस वार्ता की बड़ी बातें

Delhi Election 2025 Dates: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख का ऐलान आज मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव मलिक ने प्रेस कान्‍फ्रेंस में कर दिया है। उन्‍होंने बताया दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। जिसमें 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Recommended Video

    Delhi Election 2025 Dates: चुनाव आयुक्‍त ने बताया कब होगा दिल्‍ली चुनाव

    राजीव मलिक ने प्रेस कान्‍फ्रेंस शुरू करते हुए कहा "मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के तौर पर ये मेरी आखिरी प्रेस कान्‍फ्रेंस है। देश के मतदाता बहुत जागरूक हैं और दिल्‍ली के वोटर्स दिल से वोट डालते हैं। इसके अलावा राजीव मलिक ने चुनाव में दिल्‍ली चुनाव से जुड़ी जानकारियां दी और वोटर लिस्‍ट और ईवीएम मशीन पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं राजीव मलिक ने प्रेस कान्‍फ्रेंस क्‍या-क्‍या जानकारियां साझा की....

    Delhi Election 2025 Dates

    दिल्‍ली में कितने हैं वोटर्स "

    • कुल वोटर्स की संख्‍या 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858
    • पुरुष मतदाताओं की वोटर्स की संख्या- 83,49,645
    • महिला वोटर्स की संख्या-71,73,952
    • थर्ड जेंडर वोडर्स की संख्या -1,261

    दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख और परिणाम

    • नामांकन की तारीख 17 जनवरी 2025
    • नामांकन जांच की तारीख- 18 जनवरी 2025
    • नाामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2025
    • मतदान की तारीख 5 फरवरी 2025
    • मतगणना की तारीख 8 फरवरी 2025
    • दिल्‍ली में वोटिेग के लिए 13 हजार पोलिंग बूथ होंगे।
    • 85 साल से अधिक आयु के वोटर्स घर से वोट डाल सकेंगे।

    वोटिंग लिस्‍ट, ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर क्‍या बोले चुनाव आयुक्‍त?

    • ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों में कोई दम नहीं है। हाईकोर्ट ने माना कि ईवीएम हैंक नहीं हो सकता।
    • किसी भी हाल में ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता है। चुनाव में पारदर्शिता ही हमारी प्राथमिकता है।
    • चुनाव से सात आठ दिन पहले ही ईवीएम तैयार हो जाती है और एजेंट के सामने ईवीएम सील होती है और वोटिंग के बाद मशीन सील की जाती है। एक भी अवैध वोट की संभावना नहीं होती।
    • मतदाता सूची से नाम काटने और जोड़ने को दावे और आपत्तियां आती हैं, उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाता है। फॉर्म 7 के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता।
    • चुनाव मे वोटिंग प्रतिशत बदलना असंभव है। कुछ वोटिंग में लगाई गई टीमें आधी रात या अगले दिन रिपोर्ट करती है।
    • वोटिंग के पहले फार्म 17c का मिलान किया जाता है। VTR में सब कुछ स्‍पष्‍ठ हो जात है।

    EC ने दी ये दिए ये सुझाव

    चुनाव प्रचार के दौरा शिष्‍टाचार और भाषा का ख्‍याल रखा जाए। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग बर्दास्‍त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव आयुक्‍त ने युवा वोटर्स से वोटिंंग करने की अपील की।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+