Delhi Chunav 2025 Dates: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानिए 70 सीटों पर कब होगी वोटिंग
Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार भी दिल्ली में एक चरण में चुनाव होंगे। मतदान 5 फरवरी को होगा जबकि मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी।
चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली चुनाव के तारीखों की घोषणा की गई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारिकों का ऐलान हो चुका है। इस बार भी वोटिंग एक फेज में, 5 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 10 जनवरी को नोटीफिकेशन जारी होने के बाद 17 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।स्क्रूटनी 18 जनवरी को की जाएगी जबकि 20 जनवरी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।
8वें विधानसभा के लिए दिल्ली में एक सत्र में 5 फरवरी को मतदान किए जाएंगे। 8 फरवरी को मतगणना के साथ चुनाव के परिणाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025 Dates: आज होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां देखें लाइव प्रसारण?
राजीव कुमार का आखिरी चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में यह उनके करियर का आखिरी चुनाव हो सकता है। इस साल बिहार में भी चुनाव होने हैं ऐसे में राजीव कुमार के सेवा निवृति से पहले दिल्ली चुनाव होने से उनके उत्तराधिकारी को इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
15 फरवरी को खत्म हो रहा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल
7वीं दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त होने वाला है। इसलिए, सुचारू रूप से बदलाव के लिए अगली विधानसभा के सदस्यों के लिए चुनाव 10 फरवरी से पहले पूरा हो जाना चाहिए।
दिल्ली विधानसभा में देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला
इस राजनीतिक परिदृश्य में सबसे आगे आम आदमी पार्टी (AAP)है जो सत्ता में तीसरी बार आने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो आगामी चुनावों में जीत का दावा करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है।
गठबंधन से इतर कांग्रेस का स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को बढ़ाते हुए, कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के दौरान AAP के साथ गठबंधन से खुद को अलग करते हुए स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने का फैसला किया है। ऐसा करके, उसका लक्ष्य भाजपा और AAP दोनों को चुनौती देना है, जिससे चुनावी लड़ाई और भी तीखी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: कोहरे की चादर में ठंड से ठिठुर रही दिल्ली, चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी












Click it and Unblock the Notifications