Delhi Election 2025 date: दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा हुई हमलावर, गंदे पानी और सीवर को लेकर AAP सरकार को घेरा
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज (7 जनवरी मंगलवार) को दोपहर दो बजे चुनाव आयोग करने वाला है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
बता दें आम आदमी पार्टी जो सत्ता में वापसी करने की पुरजोर कोशिश कर रही है उसने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस 48 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन भाजपा ने अभी तक महज 29 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। वहीं चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं।

जनकपुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष सूद ने कहा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कहा कि आज "दिल्ली की 'आपदा' हटाने की तारीखों का आज होगा ऐलान हो रहा है। मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने जनकपुरी की आपदा से निपटने के एिल मुझे चुनाव और मुझे जनकपुरी सीट से उम्मीदवार बनाया।
उन्होंने कहा ये चुनाव किसी को मंत्री या विधायक बनाने के लिए नहीं है ये चुनाव दिल्ली के लोगों द्वारा लड़ा जा रहा है। ये चुनाव दिल्ली के गंदे पानी की सप्लाई, सीवर के बहते पानी और कूड़े के ढ़ेर के खिलाफ है। जिसके कारण दिल्लीवासियों का यहां जीना दूभर हो चुका है। ये चुनाव दिल्ली के भविष्य की दिशा का तय करेगा।"
"दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार"
अंबेडकर नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार खुशीराम चुनार ने दावा किया कि किया कि दिल्ली चुनाव भाजपा के पक्ष में होगा। इस बार दिल्ली में भाजपा की आंधी चलेगी और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम अंबेडकर नगर से जीत रहे हैं और लंबित विकास कार्य करेंगे।
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा क्या बोलीं?
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा किसी भी नेता या पार्टी से कहीं ज्यादा बेसब्री से दिल्ली के लोगों को चुनाव की तारीखों का इंतजार है। दिल्ली के लोग बदलाव का इंतजार कर रहे हैं जो चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ खत्म हो जाएगा। दिल्ली के लोग एक बेहतर विकल्प तलाश रहे थे, ये विकल्प पहले से ही कांग्रेस पार्टी के रूप में उनके पास मौजूद है।
अलका लांबा ने कहा केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की जीत तय है। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की सत्ता के 10 वर्षों का विश्लेषण किया है और वे इस बार कांग्रेस को वोट देंगे। उन्होंने कहा एक-एक करके आप सरकार के मंत्रियों, नेताओं को जेल जाना पड़ा और अपने विभागों को छोड़ना पड़ा।
#WATCH | Elecion Commission to declare dates for #DelhiElection2025 today, BJP candidate from Janakpuri seat Ashish Sood says, "I thank the central leadership of the BJP that they chose me to deal with the 'AAPda' of Janakpuri. This election is being fought by the people of Delhi… pic.twitter.com/EdNkbQTYet
— ANI (@ANI) January 7, 2025
#WATCH | Elecion Commission to declare dates for #DelhiElection2025 today, BJP's candidate from Ambedkar Nagar constituency Khushiram Chunar says, "We are thinking about winning. We are winning from Ambedkar Nagar and will do the pending developmental works... This election will… pic.twitter.com/L7mMMMSiTu
— ANI (@ANI) January 7, 2025












Click it and Unblock the Notifications