Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के 5 विवादित बयान, सोनिया- मायावती को लेकर भी कहा था ऐसा?

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रमेश बिधूड़ी के बयानों ने बैक-टू-बैक विवादों को जन्म दिया है। दक्षिण दिल्ली से पूर्व लोकसभा सांसद (एमपी) रमेश बिधूड़ी फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर रमेश बिधूड़ी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रमेश बिधूड़ी को वीडियो क्लिप में कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं कालकाजी की हर सड़क को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बनाऊंगा"। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया।

Ramesh Bidhuri Controversial remark

रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए विवादित बयान पर क्या कहा था?

रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था, ..लालू यादव -जो उनकी (कांग्रेस) सरकार में मंत्री थे- ने जो कहा-उन्हें सबसे पहले हेमा मालिनी के बारे में जो कहा उसके लिए माफी मांगनी चाहिए... मैंने जो कहा, मैंने उसकी तुलना पहले कही गई बातों से की। पवन खेड़ा को सबसे पहले पीएम के पिता के बारे में जो कहा उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे जो वे इस्तेमाल करेंगे। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं?... जब दो लोग गलती करते हैं, तो दोनों को सुधारना पड़ता है। अगर कांग्रेस अपनी गलती सुधारेगी, तो हम भी वही करेंगे... यह पाखंड है, उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है-इसलिए उन्हें कोई मुद्दा चाहिए जिस पर वे वोट मांग सकें। इसलिए वे मुझ पर आरोप लगा रहे है।''

63 वर्षीय रमेश बिधूड़ी विवादों से हमेशा दूर नहीं रहे हैं। उनके अधिकतर विवाद राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और संसद के साथी सदस्यों को निशाना बनाकर दिए गए उनके आपत्तिजनक बयानों के कारण हुए हैं। आइए पढ़ें उनके 5 विवादित बयान?

Ramesh Bidhuri Controversial remark: रमेश बिधूड़ी के 5 विवादित बयान

🔴 1. प्रियंका वाड्रा पर टिप्पणी को लेकर आलोचना के तुरंत बाद रमेश बिधूड़ी ने एक और विवादित बयान दिया था। इस बार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर रमेश बिधूड़ी ने निशाना साधा। दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने "अपने पिता को बदल दिया"। असल में रमेश बिधूड़ी 2018 में आतिशी द्वारा अपना 'सरनेम' मार्लेना से हटाकर 'सिंह' रखने का जिक्र कर रहे थे।

बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेताओं पर 'बेशर्मी' की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया।

🔴 2. 2017 में रमेश बिधूड़ी ने मथुरा में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर टिप्पणी की थी।

रमेश बिधूड़ी ने कहा था, ''इटली में ऐसे संस्कार होते होंगे के शादी के 5-7 महीने बाद पोता या पोती भी आ जाए, भारतीय संस्कृति में ऐसा नहीं होता है।'' रमेश बिधूड़ी ने कहा था, "ऐसे संस्कार कांग्रेस में या मायावती जी के घर में होते होंगे... भारतीय संस्कृति में ऐसे संस्कार नहीं हैं"

🔴 3. सितंबर 2023 में रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में तत्कालीन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। उस समय दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद बिधूड़ी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर लोकसभा में चर्चा के दौरान दानिश अली पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

अली ने उस समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा था, "उन्होंने मेरे खिलाफ जो शब्द कहे उनमें 'दलाल', 'कटवा' , 'मुल्ला उग्रवादी', 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल किया है।''

ओम बिड़ला ने रमेश बिधूड़ी को चेतावनी दी कि अगर ऐसा अपराध दोबारा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रमेश बिधूड़ी की टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बिधूड़ी के व्यवहार पर तुरंत खेद जताया।

🔴 4. रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर हंगामे के दौरान केजरीवाल पर निशाना साधा था। अगस्त 2023 में बिधूड़ी ने तत्कालीन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 'बौना' कहा था। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आज दिल्ली में 'बौना दुर्योधन' राज कर रहा है।

मई में केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश की जगह लेने वाले इस विधेयक में 'सेवाओं' को दिल्ली विधानसभा की विधायी क्षमता से बाहर रखा गया था। दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ दिनों बाद अध्यादेश लाया गया था।

🔴 5. 2015 में, रंजीत रंजन (कांग्रेस), सुष्मिता देव (कांग्रेस), सुप्रिया सुले (एनसीपी), अर्पिता घोष (टीएमसी), पीके श्रीमती टीचर (सीपीआई (एम)) सहित पांच महिला सांसदों ने रमेश बिधूड़ी पर लोकसभा में उनके खिलाफ अपमानजनक और लैंगिकवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

सिलचर से तत्कालीन कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि रमेश बिधूड़ी की भाषा अक्सर 'लिंगभेदी' और 'अपमानजनक' रही है और उन्होंने पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे को उठाया है। हालांकि रमेश बिधूड़ी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+