Delhi Election 2025 Dates: आज होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां देखें लाइव प्रसारण?
Delhi Election Dates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा मंगलवार, 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे की जाएगी। चुनाव एक ही चरण में कराए जाने की संभावना है। दिल्ली में मतदान फरवरी के दूसरे सप्ताह के आसपास हो सकता है, जबकि परिणाम 17 फरवरी को घोषित किए जा सकते हैं।
यह चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल का आखिरी चुनाव हो सकता है। राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव उनके सेवानिवृत्त होने से पहले आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनके उत्तराधिकारी को इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

कहां होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए आज यानी 7 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर में होनी है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान भवन में बुलाई गई है। दिल्ली चुनाव के तारीखों का ऐलान विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, UP में कोहरे का कहर! जानें आज कहां Rain अलर्ट?
2020 के दिल्ली चुनाव का परिणाम
पिछली बार साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केवल आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, और उसे एक भी सीट नहीं मिली थी।
दिल्ली चुनाव की तारीखों की लाइव घोषणा कैसे देखें
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा को लाइव देखने के लिए आप eci.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा, चुनाव आयोग (ECI) के यूट्यूब चैनल ECIVoterEducation पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली में आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, निर्वचान आयोग की 2 बजे PC












Click it and Unblock the Notifications