Delhi Chunav: AAP 200 यूनिट बिजली फ्री देती है, अब BJP की इससे भी कुछ बड़ा करने की है प्लानिंग, क्या है योजना?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अरविंद केजरीवाल की पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों के साथ अपने चुनावी वादों को जोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनौती देने की रणनीति बना रही है।
भाजपा खास तौर पर उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसकी वजह आप ने दिल्ली में वोटरों को लुभाया है। जिसमें मुफ्त बिजली का वादा और फ्री पानी की सुविधा शामिल है। केजरीवाल के नेतृत्व में आप ने पहले 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने और 400 यूनिट तक की खपत पर 50% सब्सिडी देने की पेशकश करके दिल्ली में समर्थन हासिल किया है।

Delhi Polls 2025: क्या भाजपा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की करेगी घोषणा?
आप की सरकार दिल्ली में 200 यूनिट तक फ्री बिजली और 400 यूनिट बिजली बिल वालों से 50 फीसदी पैसा लेती है। आप के इस कदम को दो बार महत्वपूर्ण बहुमत के साथ शासन हासिल करने में आप की सफलता की आधारशिला के रूप में देखा जाता है।
इस चुनाव में भाजपा आप से एक कदम आगे बढ़कर दिल्ली वासियों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का चुनावी वादा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना का वादा कर सकती है।
जिसका उद्देश्य आप को पछाड़ना और मतदाताओं को अपने पक्ष में करना है।
भाजपा केजरीवाल के वादों को अपने घोषणापत्र में शामिल करने की बना रही है योजना!
दोनों पार्टियों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ गई है क्योंकि भाजपा केजरीवाल के वादों को अपने घोषणापत्र में शामिल करने की योजना बना रही है, जो आप के वोट बैंक को सीधी चुनौती देने का संकेत है। यह समझा जाता है कि भाजपा न केवल आप की पेशकशों की बराबरी करना चाहती है, बल्कि उससे आगे निकलना चाहती है, खासकर मुफ्त बिजली के वादे के मामले में।
केजरीवाल BJP के घोषणा पत्र से पहले कर सकते हैं ये बड़ा ऐलान
सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की कोशिश है बीजेपी का घोषणा पत्र आने से पहले वह 200 की जगह 300 यूनिट फ्री बिजली देने का घोषणा कर दे। इस घोषणा को दिल्ली में केजरीवाल की बड़ी गारंटी के साथ प्रचारित किया जााएगा।
कांग्रेस तो 400 यूनिट बिजली फ्री देने का कर सकती है वादा!
रिपोर्ट के मुताबिक फ्री बिजली बिल को लेकर कांग्रेस आप और भाजपा से कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। कांग्रेस के नेताओं की हाल ही में हुई बैठक में तय किया गया है कि दिल्ली कांग्रेस घोषणा पत्र में 400 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर सकती है। इतना ही नहीं महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये भी देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने साथ में यह भी कहा है कि हम ऐसे वादें नहीं करेंगे, जिन्हें पूरा ना किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications