Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की वो 29 सीटें, जहां BJP, कांग्रेस व AAP को चाहिए पहली जीत

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की बिसात बिछ चुकी है। दिल्‍ली के दंगल में 5 फरवरी 2025 को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी 2025 दिल्‍ली चुनाव के नतीजे आएंगे। दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही पूर्व में सरकार बना चुके हैं, मगर तीनों ही पार्टियों के लिए 70 में से 29 सीट चुनौती बनी हुई हैं। इनमें से 17 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा और एक सीट पर आप कभी खाता नहीं खोल पाई।

पहली जीत का इंतजार करवा रही इन 29 सीटों के लिए दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में तीनों ही पार्टियों ने खास रणनीति बनाई है। इन सीटों पर जीत के लिए तमाम सियासी गुणा-भाग करने के बाद टिकट दी गई हैं। भाजपा और कांग्रेस ने तो अभी इन 29 में से कई सीटों पर अपने पत्‍ते तक नहीं खोले जबकि आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर टिकट दे चुकी है। पहली बार खाता खोलने के लिए कई सीटों पर तो दिगगजों को उतारा गया है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार Delhi Election 2025 में किसकी बना रहा सरकार? 70 सीटों की डिटेल

Delhi Election 2025 BJP Congress AAP

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद व भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी और कांग्रेस उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी होने से पहले आइए जानते हैं इन 29 चुनौतीपूर्ण सीटों के बारे में।

दिल्‍ली चुनाव में इस सीट पर कभी नहीं जीती आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में लगातार दो बार सरकार बना चुकी है। आप ने साल 2015 में 67 और साल 2020 के 62 सीटें जीती थी, मगर विश्‍वास नगर सीट पर आप का अभी तक खाता नहीं खुला।

1. विश्‍वास नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Vishwas Nagar)

दिल्‍ली में शाहदरा के विश्‍वास नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस का राज रहा है। आप कभी नहीं जीती। भाजपा से 1993 में मदनलाल गाबा, साल 2013 से 2020 तक ओमप्रकाश जीते हैं जबकि कांग्रेस के नसीब सिंह साल 1998 से 2008 तक विश्‍वास नगर के विधायक चुने गए। विश्‍वास नगर सीट पर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप ने दीपक सिंगला और भाजपा ने मौजूदा विधायक ओमप्रकाश शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अभी तक उम्‍मीदवार नहीं उतारा।

दिल्‍ली चुनाव में इन सीटों पर कभी नहीं जीती कांग्रेस

1. करावल नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Karawal Nagar constituency)

नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली की करावल सीट पर साल 1993 से 2013 तक भाजपा के रामपाल, मोहन सिंह बिस्‍ट, साल 2015 में आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा और साल 2020 में भाजपा के मोहन सिंह बिस्‍ट जीते।
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में करावल नगर से आप ने मनोज तयागी, कांग्रेस ने पीके मिश्रा को टिकट दिया है। भाजपा ने अभी तक प्रत्‍याशी नहीं उतारा।

2. बुराड़ी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025 Burari constituency)

बुराड़ी सीट पर साल 2008 में भाजपा के कृष्ण त्‍यागी जीते। साल 2013 से 2020 तक लगातार आम आदमी पार्टी के संजीत झा विधायक बने हैं। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आप ने संजीव झा व कांग्रेस ने मंगेश त्‍यागी को उतारा है। भाजपा ने अभी तक उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया।

3. रिठाला विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, Rithala Vidhan Sabha 2025)

रिठाला विधानसभा सीट पर साल 2008 व 2013 में भाजपा के कुलवंत राणा जीते और साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर गोयल विधायक बने। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में रिठाला से भाजपा ने कुलवंत राणा, कांग्रेस ने सुशांत मिश्रा व आप ने मोहिंदर गोयल को टिकट दिया है।

4. मुंडका विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025 Mundka)

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा मुंडका विधानसभा क्षेत्र से 2008 में भाजपा के मनोज कुमार, 2013 में निर्दलीय रामबीर शौकीन, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के सुखबीर सिंह दलाल व धर्मपाल लाकरा ने जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मुंडका सीट से आम आदमी पाटी ने जसबीर कालरा को टिकट दिया। भाजपा व कांग्रेस उम्‍मीदवार का इंतजार।

5. किराड़ी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Kirari)

उत्तर पश्चिमी दिल्ली (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्‍सा किराड़ी विधानसभा सीट से 2008 में भाजपा के अनिल झा व 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के रितुराज गोविंद विधायक चुने गए हैं। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में किराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी ने अनिल झा को टिकट दिया है। भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवार घोषित होने का इंतजार।

6. रोहिणी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025 Rohini constituency)

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा रोहिणी विधानसभा विधानसभा क्षेत्र दिल्ली से 2008 में भाजपा के जयभगवान, 2013 में आप के राजेश गर्ग, 2015 व 2020 में भाजपा के विजेंद्र गुप्‍ता जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में रोहिणी सीट पर भाजपा ने विजेंद्र गुप्‍ता व आप ने प्रदीप मित्‍तल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अभी तक उम्‍मीदवार नहीं उतारा।

7. शालीमार बाग विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025 Shalimar Bagh constituency)

शालीमार बाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 1993 में भाजपा के साहिब सिंह वर्मा जीते और फिर 1998 से 2008 तक भाजपा ने रविंद्र नाथ बंसल विधायक बने। साल 2013 से 2020 आम आदमी पार्टी के बंदना कुमारी जीती। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट से आप ने बंदना कुमारी, बीजेपी ने रेखा गुप्‍ता व कांग्रेस ने प्रवीण जैन को टिकट दिया है।

8. मटिया महल विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Matia Mahal)

मटिया महल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। यह चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 1993 से 2013 शोएब इकबाल विधायक बने, जो जनता दल, लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। साल 2015 आप के असीम अहमद खान व 2020 में आम आदमी पार्टी के शोएब इकबाल जीते।
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मटिया महल सीट से आम आदमी पार्टी ने शोएब इकबाल को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने असीम अहमद खान को उतारा है। भाजपा उम्‍मीदवार का इंतजार।

9. मोतीनगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Moti Nagar)

मोती नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 1993 से 2003 तक भाजपा के मदनलाल खुराना व साल 2004 से 2013 तक भाजपा के सुभाष सचदेवा और 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के शिवचरण गोयल जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मोतीनगर सीट से आप ने शिव चरण गोयल को फिर मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने राजेंद्र नामधारी पर दांव लगाया है।

10 हरिनगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Hari Nagar)

हरिनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 1993 से 2008 तक भाजपा के हरशरण सिंह बल्‍ली जीते। साल 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह व राजकुमारी ढिल्‍लो ने जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक राजकुमारी को उतारा है जबकि भाजपा-कांग्रेस ने अभी पत्‍ते नहीं खोले।

11. जनकपुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Janakpuri)

जनकपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 1993 से 2013 तक भाजपा के प्रोफेसर जगदीश मुखी जीतेद्य 2015 से 2020 में आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि जीत रहे। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में जनकपुरी से आम आदमी पार्टी प्रवीण कुमार और भाजपा ने आशीष सूद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस उम्‍मीदवार का इंतजार।

12. बिजवासन विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Bijwasan)

बिजवासन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 2008 व 2013 में भाजपा के सतप्रकाश राणा, 2015 में आप के देविसिंह शेखावत और 2020 के आप के बीएस जून जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में बिजवासन सीट से आप ने सुरेंद्र भारद्वाज, बीजेपी ने कैलाश गहलोत, कांग्रेस ने देविंदर कुमार सेहरावत को टिकट दिया है।

13. संगम विहार विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Sangam Vihar)

संगम विहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 2008 में भाजपा के डॉ. शिवचरण लाल गुप्‍ता, साल 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया विधायक रहे। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में संगम विहार सीट से आम आदमी पार्टी ने दिनेश मोहनिया, कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को टिकट दिया है। भाजपा ने अभी पत्‍ते नहीं खोले।

14. ग्रेटर कैलाश विधानसभा चुनाव 2025 ( Delhi Assembly elections, 2025: Greater Kailash)

ग्रेटर कैलाश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 2008 में भाजपा के विजय कुमार जीते। साल 2013 से 2020 तक आप के सौरभ भारद्वाज ने जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप ने सौरभ भारद्वाज व कांग्रेस ग्रवित सिंघवी को टिकट दिया है। भाजपा उम्‍मीदवार का इंतजार।

15. बदरपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Badarpur)

बदरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 1993 में जनता दल के रामवीर सिंह बिधूड़ी, 1988 में निर्दलीय राम सिंह नेताजी, 2003 में एनसीपी के रामसिंह बिधूड़ी, 2008 में बसपा के राम सिंह नेताजी, 2013 में भाजपा के रामसिंह बिधूड़ी, 2015 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप ने राम सिंह नेताजी, बीजेपी ने नारायण दत्‍त शर्मा व CPIM ने जगदीश शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अभी पत्‍ते नहीं खोले।

16. कृष्णा नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Krishna Nagar)

कृष्णा नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 1993 से 2013 तक भाजपा के हर्षवर्धन विधायक चुने गए। साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के एसके बग्‍गा जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के विकास बग्‍गा, बीजेपी के डॉ. अनिल गोयल, कांग्रेस के गुरुचरण सिंह राजू को टिकट दिया है।

17. गोकलपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Gokalpur)

गोकलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां साल 2008 में बसपा के सुरेंद्र कुमार, 2013 में बीजेपी के रणजीत सिंह कश्‍यप, 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के फतेह सिंह व सुरेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र कुमार, बीजेपी ने अभी तक पत्‍ते नहीं खोले। कांग्रेस ने प्रमोद कुमार जयंत को टिकट दिया है।

दिल्‍ली चुनाव में इन सीटों पर नहीं जीती भाजपा

1. मंगोलपुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025 Mangolpuri)

मंगोल पुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां 1993 से 2008 तक कांग्रेस के राजकुमार चौहान जीते। साल 2013 से 2020 में आम आदमी पार्टी की राखी बिरला ने जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मंगोलपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी ने राकेश जाटव, बीजेपी ने राज कुमार चौहान, कांग्रेस ने हनुमान चौहान को टिकट दिया है।

2. बल्‍लीमारान विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Ballimaran)

बल्लीमारान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां साल 1993 से 2013 हारून यूसुफ और साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में बल्‍लीमारान सीट पर आप ने इमरान हुसैन व कांग्रेस हारून युसूफ को टिकट दिया है। भाजपा ने पत्‍ते नहीं खोले।

3. विकासपुरी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Vikaspuri)

विकासपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां साल 2008 में कांग्रेस के नंद किशोर शेहरावत और 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में विकासपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी ने महिंदर यादव को फिर से टिकट दिया है। भाजपा और कांग्रेस ने अभी पत्‍ते नहीं खोले।

5. मटिया महल विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Matia Mahal)

मटिया महल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 1993 से 2013 तक शोएब इकबाल ने जनता दल, जनता दल एस, लोजपा व जनता दल यू के टिकट पर जीत दर्ज की। साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के असीम अहमद व शोएब इकबाल जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मटिया महल सीट से आम आदमी पार्टी ने शोएब इकबाल को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने असीम अहमद खान को उतारा है। भाजपा उम्‍मीदवार का इंतजार।

6. जंगपुरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Jangpura)

जंगपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 1993 से 2008 तक कांग्रेस के जगप्रवेश चंद्र व तरविंदर सिंह मारवाह जीते। साल 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के मनींदर सिंह व प्रवीण कुमार विधायक बने। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जंगपुरा सीट से आप ने मनीष सिसोदिया, बीजेपी ने तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सुरी को टिकट दिया है।

7. देवली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Deoli

देवली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 2008 में कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली जीते। इसके बाद साल 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी का कब्‍जा। प्रकाश जरवाल बन रहे विधायक। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप के प्रेम कुमार चौहान व कांग्रेस के राम गोपाल मैदान में हैं। भाजपा ने अभी प्रत्‍याशी घोषित नहीं किया।

8. अंबेडकर नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Ambedkar Nagar)

अम्बेडकर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां पर साल 1993 से 2008 तक कांग्रेस के चौधरी प्रेम सिंह, साल 2013 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार चौहान व अजय दत्‍त जीते। भाजपा का खाता नहीं खुला। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप ने अजय दत्‍त, बीजेपी ने खुशीराम चुनर, कांग्रेस ने जय प्रकाश को टिकट दिया है।

9. ओखला विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Okhla)

ओखला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 1993 से 2008 तक परवेज हाशमी ने जनता दल व कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। साल 2009 व 2013 में आसिफ मुहम्‍मद खान ने कांग्रेस व राष्‍ट्रीय जनता दल से विधायक बने। साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए ओखला सीट पर आप ने फिर अमानतुल्लाह खान को टिकट दिया है। भाजपा व कांग्रेस ने अभी पत्‍ते नहीं खोले।

10. कोंडली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Kondli)

कोंडली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से साल 2008 में अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस के टिकट पर जीते। इसके बाद 2013 से 2020 तक आप का कब्‍जा। मनोज कुमार व कलदीप कुमार विधायक बने। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कोंडली सीट पर आप ने कुलदीप कुमार और कांग्रेस ने अक्षय कुमार को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया।

11. सीलमपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Seelampur)

सीलमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से चौधरी मतीन अहमद साल 1993 से 2013 तक लगातार विधायक रहे। वे जनता, निर्दलीय व कांग्रेस की टिकट पर जीते। आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक़ ने साल 2015 और अब्‍दुल रहमान ने साल 2020 में जीत दर्ज की। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सीलमपुर सीट पर आप ने चौधरी जुबैर अहमद और कांग्रेस ने अब्‍दुल रहमान को टिकट दिया है।

12. सुलतानपुर माजरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Sultanpur Majra)

सुलतानपुर माजरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां से कांग्रेस के जय किशन, सुशीला देवी ने साल 1993 से 2013 तक जीत दर्ज की। साल 2015 में आप के संदीप कुमार और 2020 में आप के मुकेश कुमार जीते। भाजपा कभी खाता ही नहीं खोल सकी। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप के मुकेश कुमार अहलावत और कांग्रेस के जय किशन मैदान में हैं। भाजपा ने अभी उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया।

नई दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की VIP सीट (Delhi Assembly elections, 2025: New Delhi)

नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। दिल्‍ली चुनाव की VIP सीट नई दिल्‍ली ने दो सीएम दिए हैं। शीला दीक्षित व अरविंद केजरीवाल। साल 1993 में भाजपा के कीर्ति आजाद, साल 1998, 2003 व 2008 में कांग्रेस की शीला दीक्षित और साल 2013 से 2020 में आम आदमी पार्टी के केजरीवाल जीते। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप ने अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने प्रवेश वर्मा, कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+