BJP Candidate List: भाजपा की फाइनल लिस्ट में 10 महिला उम्मीदवार का हो सकता है नाम, इन दिग्गजों को मिलेगा टिकट
Delhi Election 2025 (BJP Candidate List): दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार (10 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे।
इस बैठक में भाजपा की दिल्ली उम्मीदवारों के बाकी नामों को लेकर चर्चा की गई है। बैठक के बाद भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि बैठक में हमें जेपी नड्डा और अमित शाह से संगठन को लेकर जरूरी निर्देश मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के कैंडिडेट को लेकर विचार-विमर्स किए गए हैं।

BJP Candidate List: भाजपा दूसरी लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नामों 10 महिलाएं भी होंगी शामिल!
रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा करीब 30 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जल्द जारी कर सकती है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि भाजपा 2020 के चुनावों की तुलना में महिला उम्मीदवारों की संख्या इस चुनाव में दोगुना कर सकती है। भाजपा की घोषित होने वाली उम्मीदवारों की अगली और संभावित सूची में लगभग 10 महिला उम्मीदवारों का नाम शामिल हो सकता है। उम्मीदवारों की पहली सूची में दो महिलाएँ शामिल थीं।
इस लिस्ट में पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि मीनाक्षी लेखी को कहां से टिकट दिया जाना है, इसपर फैसला नहीं हुआ है। मीनाक्षी लेखी को भाजपा कस्तूरबानगर सीट से टिकट दे सकती है। भाजपा की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम नूपुर शर्मा का भी हो सकता है। कहा जा रहा है कि नूपुर शर्मा को भाजपा बाबरपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को भी टिकट दे सकती है। हालांकि उन्हें टिकट किस सीट से मिल रहा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चर्चा ये भी है कि रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से हटाया जा सकता है। रमेश बिधूड़ी को यहां से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ टिकट दिया गया था। लेकिन उनके विवादित बयानों की वजह से पार्टी उम्मीदवार बदल सकती है।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications