"दिल्‍ली की जनता को जहर वाला पानी पिला रहे हो, पाप चढ़ेगा तुम पर", हरियाणा सीएम पर जमकर बरसे केजरीवाल

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी और भारतीय जतना पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी पर हरियाणा सीएम सैनी की चुनौती पर जवाब दिया है।

केजरीवाल ने बताया कि मुख्‍यमंत्री आतिशी ने पानी के मुद्दे पर आज फिर चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। चुनाव आयोग ने आज शाम 4 बजे पंजाब सीएम भगवंत मान और सीएम आतिशी को मिलने का समय दिया है, वो दोनों लोग आज चुनाव आयुक्‍त से मिलने जाएंगे।

cm

केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कान्‍फ्रेंस में कहा "दिल्‍ली जल बोर्ड के सीईओ ने कल पुष्टि की है कि दिल्‍ली में आने वाले पानी में अमोनिया नामक जहर मिला है।"

केजरीवाल ने कहा हरियाणा मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी आप पानी पर राजनीति मत करिए। हमें डराने की कोशिश मत करिए कि आप हम पर मुकद्दमा कर देंगे। तुम कर दो केस, कितने करोंगे केस। तुमने पहले ही कई केस किए हैं और हमको जेल में भेज दिया, मैं दिल्‍ली के लोगों को मरने नहीं दूंगा।

दिल्‍ली के लोगों की बद्दुआ लगेगी तुम्‍हें....

अरविंद केजरीवाल इतने पर ही चुप नहीं रहे। उन्‍होंने कहा "हरियाणा सीएम नायब सिंह पानी पर राजनीति मत करो, पाप चढ़ेगा तुमको। तुम्‍हें लोगों की बद्दुआ लगेगी। तुम गंदा पानी और जहर वाला पानी दिल्‍ली की जनता को पिलाओगे और हमें डरा रहे हो कि हम पर केस कर दोगे। तो कर दो केस। क्‍या तुम लोगों ने पहले केस करने में कोई कसर छोड़ी है, हमें जेल भेज दिया और क्‍या अब मेरे को फांसी पर चढ़ाओगे। तुम जनता को जहरीले पानी से मरोगे क्‍या?"

बता दें केजरीवाल ने ए‍क दिन पहले कहा था हरियाणा की सरकार दिल्‍ली आने वाले यमुना के पानी में जहर मिला रही है। जिस पर हरियाणा सीएम सैनी ने जवाब देते हुए कहा था केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था और कहा था कि मैं हरियाणा सचित को दिल्‍ली भेज रहा हूं और केजरीवाल दिल्ली के मुख्य सचिव को भेजें, जहां से पानी हरियाणा से दिल्ली में पहुंचता है उसकी जांच करा दें सैनी के इस बयान के बाद आज मंलगवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्‍फ्रेंस कर सीएम सैनी और भाजपा को घेरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+