प्रेमी-प्रेमिका को लग गई थी बुरी लत, इच्छा पूरी नहीं होने पर तड़पने लगते थे दोनों, फिर करने लगे गंदा काम

Delhi News in Hindi: पुलिस ने दिल्ली के नंगली इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है जो अपनी प्रेमिका की इच्छा पूरी करने के लिए गलत काम करने लगा।

Boyfriend Girlfriend

प्रेमी और प्रमिका को एक साथ जीने-मरने की कसम खाते सुना होगा आपने। दोनों एक दूसरे की हर मुश्किल स्थिति में मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों को ऐसी बुरी लत लग गई कि दोनों को गलत रास्ता चुनना पड़ा। दोनों को जब दिल्ली पुलिस ने नंगली से गिरफ्तार किया तो दबाव में तुरंत भेद खोल दिया। चलिए जानते हैं आखिर क्या है मामला?

प्रेमी-प्रेमिका दोनों को लग गई थी बुरी लत
दरअसल, प्रेमी-प्रेमिका दोनों को बुरी लत लग गई थी। दोनों नशे की लत के शिकार हो गए थे। दोनों इस कदर नशा के आदि हो गए थे कि नहीं मिलने पर तड़पने लगते थे। फिर प्रेमी ने प्रेमिका की इच्छा पूरी करने के लिए गलत रास्ता चुन लिया। युवक ने चोरी के वाहनों के कलपूर्जे को कबाड़ी को बेचकर लत को पूरा करता था। पकड़े गए युवक पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से वाहन चोरी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।

कैसे धराया युवक?
दरअसल, दिल्ली की द्वारका पुलिस को इलाके में वाहन चोरी की खबर प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस की एक टीम
घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और पाया कि एक युवक बेहद शातिर तरीके से वाहनों की चोरी कर रहा है। अपने मुखबिरों के जरिए पुलिस बदमाश की पहचान में जुट गई।

कुछ दिन बाद आरोपी युवक की लोकेशन नजफगढ़ पता चला
25 मई को पुलिस को बदमाश के नजफगढ़ इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद नंगली इलाके से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को उत्तम नगर का निवासी बताया है और उम्र 23 साल बताया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी की गई एक बाइक और स्कूटी बरामद कर ली।

मैं और मेरी प्रेमिका नशा की आदि: आरोपी
युवक ने चोरी की वजह बताते हुए कहा कि मुझे और मेरी प्रेमिका को नशे की लत है। हमलोगों को यदि नशा नहीं मिलता है तो तड़पने लगते हैं। इसलिए आखिरी उपाय चोरी ही बचा था। मैंने गाड़ी के पार्ट पुर्जे चोरी करनी शुरू कर दी। इससे ठीक-ठाक कमाई हो जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+