Dwarka accidental drowning: गोल्फ कोर्स के गड्ढे में डूबे तीन बच्चों की मौत, बाढ़ से मौत पर पुलिस क्या बोली?

Dwarka accidental drowning: दिल्ली के द्वारका इलाके में तीन बच्चों की मौत हो गई। निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में चार बच्चे दीवार फांदकर वहां बने गड्ढे के अंदर चले गए।

दिल्ली पुलिस ने कहा, चार में से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ऐसा नहीं लगता कि यह हादसा बाढ़ के कारण हुआ है। पुलिस ने कहा, यह दुर्घटनावश डूबने का मामला है।

Dwarka accidental drowning

शनिवार को हुए हादसे के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार,द्वारका के डीसीपी एम हर्ष वर्धन ने बताया, "रात करीब 8 बजे थाना द्वारका सेक्टर 23 के अंतर्गत तीन लड़कों के डूबने की सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार, चार लड़कों का समूह द्वारका सेक्टर 19 में फुटबॉल खेलकर लौट रहा था और घर वापस आते समय उन्होंने निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स की दीवार से छलांग लगा दी।"

तीन लड़के दीवार से कूदे, चौथे ने बुलाई पुलिस

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा, तीन लड़के गोल्फ कोर्स पर पानी के गड्ढे में डूब गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। चौथे लड़के ने पुलिस को सूचित किया और हम अग्निशमन सेवा टीम के साथ वहां पहुंचे।

लगभग 20 साल है मृतकों की आयु

उन्होंने कहा कि गोल्फ कोर्स के गड्ढे से तीनों लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। तीनों लड़कों की उम्र लगभग 20 साल है।

दूसरे इलाकों में भी हुए हैं हादसे

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के दूसरे इलाकों में बाढ़ के पानी में डूबने से कुछ बच्चों की मौत की खबरें सामने आई हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है।

CM केजरीवाल ने किया है आगाह

खतरों की अनदेखी करते हुए कई बच्चे यमुना में खेलते देखे जा सकते हैं, जो बेहद घातक है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपील की है कि बाढ़ का खतरा टला नहीं है। इसलिए यमुना के पानी में खिलवाड़ न करें।

इसे भी पढ़ें- Delhi Floods: यमुना का जलस्तर बढ़ा, CM केजरीवाल ने आगाह किया, पानी में खिलवाड़ घातक, जाने से बचें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+