दिल्ली: FPO से चल रहे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, DRI ने सीज की 10 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं
नई दिल्ली: DRI ने दिल्ली से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं अल्प्राजोलम और डाईजेपाम को सीज किया है। DRI ने 10 करोड़ की इन दवाओं को FPO (फॉरेन पोस्ट ऑफिस) से सीज किया। अधिकारी ने बताया कि ये दवाएं अधिकांशत: टैबलेट और कैप्सूल के रूप में थीं और ये सभी प्रतिबंधित दवायें हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं यूके, यूएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही थीं। अधिकारी ने बताया कि करीब 10 करोड़ की कीमत की इन दवाओं को सीज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि फॉरेन पोस्ट ऑफिस प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी करता रहा है क्योंकि इसमें अपेक्षाकृत कम कागजी कार्रवाई होती है और जल्दी से इसकी मंजूरी मिलती है। एफपीओ के माध्यम से शिपमेंट पर डीआरआई की निगरानी जारी है। इसके पहले नवंबर 2016 में भी इस प्रकार की खेप को पकड़ा जा चुका है। उस वक्त करीब 17 लाख के टैबलेट पकड़े गये थे। इसमें 11 की गिरफ्तारी भी हुई थी जो दिल्ली, मुम्बई, लुधियाना और चंडीगढ़ से ऑपरेट करते थे।
DRI ने FPO और दिल्ली में कई तस्करों को पकड़ा था और इनके रैकेट का खुलासा किया था। DRI ने करीब 15 करोड़ से अधिक के स्टेरॉयड और 32 किग्रा रेडीमेड गार्मेट्स भी अगस्त, 2017 में पकड़े थे।
-
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications