Delhi Dolly Babbar case : डॉली बब्बर के कत्ल का खौफनाक वीडियो आया सामने, 3 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: दिल्ली के द्वारका में 22 साल की डॉली बब्बर की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से डॉली का पीछा करने वाले अंकित गाबा (25) और दो अन्य लोगों मनीष और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। बता दें, कत्ल की इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के मुताबिक, आरोपी ने डॉली पर एक के बाद एक सात बार चाकू से वार किए।
Recommended Video

एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने बुलाया था मिलने
मामला द्वारका के बिंदापुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात डॉली बब्बर को उसके पूर्व प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया। जब डॉली उससे मिलने पहुंची तो लड़के ने उसपर चाकू से वार कर दिए। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला आरोपी लड़का मृतका का पड़ोसी और एक्स बॉयफ्रेंड था। पुलिस को मर्डर की खबर अस्पताल से मिली। पुलिस के मुताबिक, लड़की कई इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में फ्रीलांसर के तौर पर काम करती थी। वह मंगलवार की आधी रात को घर से निकली थी। उसने अपने परिवार को बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक दोस्त के यहां जा रही है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 2 बजे किसी ने युवती को तीन पुरुषों के साथ देखा और शोर मचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।
कत्ल का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कत्ल की इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चार लड़के नजर आ रहे हैं। एक लड़का चाकू लेकर डॉली पर ताबड़तोड़ वार करता है, जबकि अन्य दो लड़के आरोपी को रोकने की कोशिश करते हैं। वहीं, चौथा लड़का दूर खड़ा सब देखता रहता है। चाकू के वार से लड़की जमीन पर गिर जाती है, लेकिन लड़का उसपर वार करता रहता है। वो लड़की के बाल पकड़कर भी उस पर हमला करता रहता है। दो लड़के आरोपी को पकड़कर दूसरी ओर ले जाते हैं। मौका पाते ही लहूलुहान हालत में लड़की खुद उठकर दूसरी ओर आती है।












Click it and Unblock the Notifications