मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई का छापा उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है: CM केजरीवाल

दिल्ली, 19 अगस्त: आबकारी मामले में सीबीआई की टीम ने दिल्ली-एनसीआर समेत 21 स्थानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरावा गोपी कृष्ण का आवास भी शामिल है। सीबीआई रेड की जानकारी खुद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। डिप्टी सीएम के आवास पर सीबीआई रेड के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Recommended Video

    Manish Sisodia CBI raids: Delhi Deputy CM मनीष सिसोदिया के घर CBI ने क्यों मारा छापा |वनइंडिया हिंदी
    Delhi Deputy CM Manish Sisodia CBI CM Arvind Kejriwal

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार 19 अगस्त को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।'

    इतना ही नहीं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।'

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी किया ट्वीट
    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के समर्थन में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मनीष सिसोदिया आज़ाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। आज US के सबसे बड़े अख़बार NYT ने फ़्रंट पेज पर उनकी फ़ोटो छापी। और आज ही मोदी जी ने उनके घर CBI भेज दी। ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+