Delhi Excise Policy पर सीबीआई के समन पर बोले मनीष सिसोदिया, 'आज हो सकती थी मेरी गिरफ्तारी'

manish sisodia cbi news: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई को पत्र लिखकर पूछताछ के लिए 1 हफ्ते तक का समय मांगा है। दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें CBI ने आज पेश होने के लिए कहा था।

manish sisodia cbi news

Manish Sisodia News: दिल्ली शराब नीति (delhi excise policy) को लेकर लेकर उठा विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia) को आज (19 फरवरी) अपने ऑफिस में एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई को पत्र लिखकर पूछताछ के लिए 1 हफ्ते तक का समय मांगा है। इस बीच उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, 'सीबीआई उन्हें आज गिरफ्तार कर सकती थी।'

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि,

मुझे CBI से 18 फरवरी को पूछताछ करने का नोटिस मिला था, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली की बजट की तैयारी के कारण फरवरी के बाद वे किसी भी दिन का समय दें। बजट की तैयारी अपनी अंतिम चरण में है, फरवरी के अंत तक यह पूरा हो जाएगा। इस मामले में सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि मनीष सिसोदिया आज सीबीआई जांच में शामिल नहीं हो सकेंगे। जल्द ही सीबीआई एक नई तारीख जारी करेगी।

सिसोदिया ने आगे बोलते हुए कहा,

मैंने हमेशा सीबीआई को सहयोग किया है, लेकिन दिल्ली के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि हमें बजट तैयार करना है और फरवरी के अंत तक इसे केंद्र सरकार को भेजना है। मुझे पता था कि वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे इसलिए मैंने सीबीआई से बजट को अंतिम रूप देने के लिए समय मांगा है।

सिसोदिया ने कहा कि वे 24 घंटे लगकर दिल्ली बजट फरवरी के अंत तक फाइन कर रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा जा सके। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होता है। फरवरी का आखिरी हफ्ता होने के कारण एक-एक दिन गंभीर है। इसलिए डिप्टी सीएम ने सीबीआई को पत्र लिखकर पूछताछ के लिए 1 हफ्ते का समय देने की मांग की है।

हालांकि, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 18 फरवरी को ट्वीट करते हुए लिखा,

सीबीआई ने कल फिर बुलाया है। मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है, घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है। ये उसे रोकना चाहते हैं। मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा।

Recommended Video

    Delhi Liquor Case: Manish Sisodia ने CBI को लिखी चिट्ठी, पूछताछ के लिए मांगा समय | वनइंडिया हिंदी

    नहीं हुआ दिल्ली में कोई 'शराब घोटाला': केजरीवाल
    इस पूरे मामले पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया। अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा,

    दिल्ली में कोई "शराब घोटाला" नहीं हुआ है। उनकी सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ मामला 'राजनीतिक प्रतिशोध और साजिश' का नतीजा है। कहा कि शराब घोटाला नाम की कोई चीज नहीं है। हमने देश की सबसे पारदर्शी एक्साइज पॉलिसी बनाई। पंजाब में भी यही पॉलिसी लागू की तो 48% रेवेन्यू बढ़ गया। दिल्ली में राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सब रचा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+