दिल्ली: कोरोना से राहत के बीच प्रतिबंधों में भी छूट, खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और जिम, अब रात 11 बजे से कर्फ्यू
नई दिल्ली, 04 फरवरी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार कम होते कोरोना वायरस के नए मामलों के बीच अब कोविड-19 प्रतिबंधों में भी छूट दी जाने लगी है। शुक्रवार को हुई डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में अधिकारियों ने कई बड़े फैसले लिए। बैठक में दिल्ली के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और जिम को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू की अवधि में एक घंटे की कमी का फैसला लिया गया है। अब रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
Recommended Video

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उच्च शिक्षा संस्थान एसओपी के तहत खुलेंगे और कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करेंगे। स्कूल चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे, कक्षा 9वीं-12वीं के स्कूल 7 फरवरी से खुलेंगे। जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि डीडीएमए ने दिल्ली में कार्यालयों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दी है। राजधानी में कोरोना की चौथी लहर के बीच एहतियात के तौर पर प्रतिबंधों को सख्त कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: WHO का बड़ा दावा, यूरोपीय देशों में कोरोना के खिलाफ Endgame शुरू, जल्द मिलेगी कोविड से जीत
डिप्टी सीएम ने की पुष्टि
इन फैसलों की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि अब कर्फ्यू से पहले तक यानी रात 11 बजे से पहले तक सभी रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को 100 प्रतिशत की क्षमता पर काम करने की अनुमति दी गई है। जिम और स्विमिंग पूल भी फिर से खुलेंगे। कक्षा 9-12 के लिए 7 फरवरी से स्कूल फिर से खुलेंगे। नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं 14 फरवरी से फिर से खुलेंगी। हाइब्रिड कक्षाएं जारी रहेंगी। कॉलेज सोमवार, 7 फरवरी से फिर से खुलेंगे और उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं को हतोत्साहित करने और ऑफलाइन कक्षाएं लेने के लिए कहा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications