महिला श्रमिकों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: CM रेखा गुप्ता ने बांटी न्यूट्रिशन किट, क्या हैं नई योजनाएं?
दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने महिला कामगारों की सेहत, पोषण, सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। 'कर्मयोगिनी: न्यूट्रिशन फॉर स्ट्रेंथ, अवेयरनेस फॉर प्रोग्रेस' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की।
उनके साथ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने 'श्रमिक पोषण संवाद' के दौरान महिला कामगारों से सीधी बातचीत की और उन्हें न्यूट्रिशन किट बांटी।

महिला श्रमिकों से सीधा संवाद, सेहत पर जोर
'कर्मयोगिनी: मजबूती के लिए पोषण, तरक्की के लिए जागरूकता' नाम से आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को संतुलित भोजन और नियमित हेल्थ चेकअप की जरूरत बताई गई। साथ ही सुरक्षित कामकाजी माहौल और कानूनी अधिकारों की जानकारी पर भी जोर दिया गया। 'श्रमिक पोषण संवाद' के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और NCW अध्यक्ष विजया किशोर राहतकर ने महिलाओं की बातें सुनीं और उन्हें पोषण किट बांटीं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि महिला श्रमिक दिल्ली के विकास में बड़ा योगदान देती हैं। ऐसे में उनकी सेहत, सुरक्षा और बेहतर जीवन सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है।
सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?
कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दिल्ली सरकार महिलाओं और उनके परिवारों को सहारा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें पालना घर, अटल कैंटीन, दिल्ली लक्ष्मी योजना और पिंक सहेली कार्ड शामिल हैं।
इन पहलों का मकसद महिलाओं और उनके परिवारों को अलग-अलग तरह की मदद उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पोषण के साथ इस बात पर भी ध्यान दिया गया कि महिला श्रमिक सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करें और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता का लाभ उठा सकें। इस पहल के जरिए दिल्ली महिला आयोग ने महिला कर्मचारियों की सेहत, सुरक्षा, पोषण और कानूनी जागरूकता को चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश की।


Click it and Unblock the Notifications
