दिल्ली में पिछले 10 सालों में 3 गुना बढे रेप केस, महिलाओं की किडनैपिंग हुई दोगुनी: पुलिस डेटा
दिल्ली में पिछले 10 सालों में 3 गुना बढे रेप केस, महिलाओं की किडनैपिंग हुई दोगुनी: पुलिस डेटा
नई दिल्ली, 31 मार्च: दिल्ली में दिसंबर 2012 में निर्भया कांड हुआ था, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। साल 2012 में दिल्ली में 706 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए थे। अब दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली में बलात्कार के मामले लगभग तीन गुना हो गए हैं। साल 2021 में 2,076 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए थे। सिर्फ बलात्कार ही नहीं, बल्कि महिलाओं पर हमले और किडनैपिंग के मामले में भी 2012 और 2021 के बीच 3.5 गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। सीएनएन-न्यूज 18 द्वारा किए विश्लेषण के दिल्ली पुलिस के आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 2014 और 2019 के बीच हर साल बलात्कार के 2,100 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। 2020 में, जब देश में कोरोना लॉकडाउन लागू था तब भी दिल्ली में 1,699 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए थे। साल 2021 में यह संख्या 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,076 हो गई।
इसके अलावा महिलाओं का अपहरण भी 2012 में 2048 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2021 में 3,758 अपहरण के मामले दर्ज किएअ गए थे। इसी अवधि के दौरान पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता के मामले 2,046 से बढ़कर 4,731 हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक न केवल महिलाओं के खिलाफ अपराध बल्कि शहर ने भी जघन्य अपराधों में कुल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2012 में दर्ज किए गए 2,402 मामलों से बढ़कर 2021 के दौरान 5,740 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। 2012 में डकैती के 608 मामले बढ़कर 2021 में 2,333 हो गए हैं।
वहीं कुछ अपराधों में गिरावट भी आई है। 2012 से 2021 के बीच डकैती के मामले 28 से गिरकर 26 हो गए हैं जबकि हत्या के मामले 521 से गिरकर 459 हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications