Delhi: बीजेपी नेता Surender Matiala को बदमाशों ने गोलियों से भूना, ऑफिस में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मटियाला के सीने और पेट समेत शरीर पर 6 गोलियां लगी हैं।

BJP Leader Surender Matiala: राजधानी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया, जब सुरेंद्र मटियाला अपने ऑफिस में बैठे हुए थे।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने सुरेंद्र मटियाला के ऑफिस में घुसकर उन्हें एक या दो नहीं, बल्कि 6 गोलियां मारी थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।
इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, अब इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।
60 वर्षीय सुरेंद्र मटियाला बीजेपी किसान मोर्चा के नेता के साथ-साथ द्वारका इलाके के पूर्व पार्षद भी थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र मटियाला 14 अप्रैल की शाम अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। तभी दो अज्ञात बदमाश हथियारों के साथ उनके ऑफिस में घुसे आए।
इस दौरान दोनों बदमाशों ने सुरेंद्र मटियाला पर फायरिंग कर दीं। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावर इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौका से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र मटियाला के सीने और पेट समेत शरीर पर पांच से छह गोलियां लगी हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
द्वारका जिला के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
Recommended Video
डीसीपी ने कहा कि इस हत्याकांड का अभी मकसद स्पष्ट नहीं है, हम हर बिंदू पर जांच कर रहे है। वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बताया कि परिवार के सदस्यों ने अब तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications