Delhi Corona Updates: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 10 मरीजों की मौत, 2,136 नए केस

नई दिल्ली, 12 अगस्त। पिछले दिनों दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। लगातार दसवें दिन भी कोरोना संक्रमण के 2 हजार से अधिक नए केस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मिले हैं। ये आंकड़ा शुक्रवार का है, जब दिल्ली में 2,136 नए कोविड केस और 10 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई।

Representational Image corona

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 2,726 ताजा कोविड ​​​-19 के मामले दर्ज किए गए। जबकि इस बीमारी से संक्रमित 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि शुक्रवार को कोविड पॉजिटिविटी रेट थोड़ी गिरावट के साथ 14.38 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में ये दसवां दिन है जब बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण आठ मौतें दर्ज की गई थीं। जो के पिछले 6 महीने में सबसे अधिक थी। इस दिन 2,146 कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए थे। बुधवार दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 17.83 प्रतिशत थी। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते फेस मॉस्क अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही लोगों को वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+