COVID-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 94 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुई 0.13%

नई दिल्ली, 04 जुलाई। दिल्ली में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 94 नए केस सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है और 111 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं इस वक्त राजधानी में सक्रिय मामले 992 हैं और पॉजिटिविटी दर 0.13% हो गई है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14,34,554 हो गई है और मौत का कुल आंकड़ा 24,995 पहुंच गया है, जबकि अब तक 14,08,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी।

COVID-19: दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट हुई 0.13%

Recommended Video

    Delhi Unlock: कोरोना पाबंदियों में मिली और रियायतें, जानें नए दिशा निर्देश | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में कोरोना के केस कम होने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दी है। इसी के तहत सोमवार से से दिल्ली में स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। मालूम हो कि दिल्ली में पहले से ही जिम और योगा क्लॉस 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले हुए हैं तो वहीं बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटलों में शादियों में केवल 50 गेस्ट की परमिशन है।

    COVID-19: दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट हुई 0.13%

    अगर पूरे देश की बात की जाए तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 43,071 नए केस सामने आए हैं और 955 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,05,45,433 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,02,005 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 52,299 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।

    COVID-19: दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट हुई 0.13%

    जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,58,078 हो गई है और भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 हो गई है तो वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,12,21,306 हो गया है तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 63,87,849 वैक्सीन लगाई गईं है और देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.09% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34% है।

    भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने शनिवार को ये चेतावनी दी थी कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और यह अगले छह से आठ सप्ताह में देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+