COVID-19: 24 घंटों में दिल्ली में सामने आए कोरोना के 66 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुआ - 0.09%
नई दिल्ली, 25 जुलाई। दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में राजधानी में 66 नए कोरोना के केस सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 72 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। दिल्ली में इस वक्त एक्टिव केस 579 है तो वहीं कुल रिकवरी केस 14,10,288 हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 25,043 तक पहुंच गया है और पॉजिटिविटी रेट - 0.09% हो गया है।

मालूम हो कि कोरोना के केस कम होते देख सोमवार से दिल्ली में अनलॉक 8 लागू कर दिया गया है। जिसके मुताबिक, 100 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ मेट्रो और बसों को चलाने की अनुमति दी गई है। इसी के साथ ही सिनेमा, थियेटर और मल्टीप्लेक्स को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू करने का फैसला किया गया है। हालांकि, शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

अगर पूरे देश की बात करें तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नए केस सामने आए हैं और 535 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,13,71,901 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,20,55 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 39,972 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,43,138 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हुआ।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable"
भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्स प्रमुख ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और यह अगले महीने देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

बूस्टर डोज मददगार होगी
इसके साथ ही एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बूस्टर डोज की बात कही है। गुलेरिया ने कहा कि लगातार कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहा हैं। ऐसे में देश को कोरोना वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज अपनाने की जरूरत हो सकती है। बूस्टर डोज विभिन्न वेरिएंट से बॉडी को बचाने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications