COVID-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 124 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुई 0.17%
नई दिल्ली, 20 जून। दिल्ली में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 124 नए केस सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है और 398 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं इस वक्त राजधानी में सक्रिय मामले 2,091 हैं और पॉजिटिविटी दर 0.17% हो गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी।
Recommended Video

दिल्ली में कोरोना के केस कम होने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दी है। इसी के तहत सोमवार से पब्लिक पार्क, गार्डेन, गोल्फ क्लब, बाहर योग करने जैसी गतिविधयों की इजाजत दे दी गई हो तो वहीं कल से बाजार, मार्केट कॉम्पलेक्स, मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोला जाएगा, तो वहीं अब सभी सरकारी ऑफिस अधिकारी और कर्मचारी भी ऑफिस आ सकते हैं।

हालांकि अभी भी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, ट्रेनिंग, कोचिंग संस्था आदि बंद रहेंगे। लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्वीमिंग पूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने का आदेश जारी हुआ है। तो वहीं अब से बार भी दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

अगर पूरे देश की बात की जाए तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 58,419 नए केस सामने आए हैं और 1576 लोगों ने दम तोड़ा है। मालूम हो कि देश में पूरे 81 दिनों बाद 60,000 से कम दैनिक मामले सामने आए हैं। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त एक्टिव मामलों की कुल संख्या 7,29,243 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,86,713 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 87,619 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,87,66,009 हो गई है तो वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 हो गया है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.27% हो गया है।
-
Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट! -
दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’ -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications