'अगर गलत किया होता तो BJP में; अमानतुल्लाह खान की रिहाई पर बोले केजरीवाल

New Delhi: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई। दिल्ली की राउड एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने दिल्ली के ओखला विधायक को रिहा करने के आदेश जारी किए। दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने यह आदेश दिया है। आप विधायक की रिहाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके साथ ही AAP के सभी नेता बाहर आ गए।

राउड एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमानतुल्लाह खान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया।

Arvind Kejriwal

अब इसे लेकर राजधानी दिल्ली की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। आप नेता बीजेपी पर आमानतुल्लाह को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि 'अगर किसी ने गलत किया होता तो अब तक उनकी पार्टी में चला गया होता।'

"आप के सभी नेता बाहर आ गए"

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैडल पर एक पोस्ट में लिखा- आज अमानत भी छूट गए। इसके साथ ही "आप" के सभी नेता बाहर आ गए। अगर किसी ने कुछ ग़लत किया होता तो अभी तक उनकी पार्टी में चला गया होता। सभी नेता ईमानदार हैं और हिम्मत वाले हैं।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने भी अमानतुल्लाह खान की रिहाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, अमानत को जमानत। एक बार फिर मोदी के झूठे मुक़दमे की पोल खुल गई। बेचारे मोदी जी अपना हर हथकंडा अपना चुके लेकिन अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को ख़त्म नही कर पाये। ED मोदी के इशारे पर नाचने वाला बंदर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+