Delhi Corona Update: कोरोना के 945 कोरोना के नए मामले, 6 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 24 अगस्त। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 945 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 6 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को कोरना के 625 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस दिन कोरोना संक्रमण से 7 लोगों की जान चली गई थी। बुधवार को राहत वाली बात ये रही कि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.14 प्रतिशत से घटकर 5.5% दर्ज की गई।

Representational Image corona

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 1285 कोरोना संक्रमण से ग्रस्त रोगी रिकवर हुए। जिसके बाद दिल्ली कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संखा घटकर 4,310 हो गई। जबकि कोरोना पॉटिविटी दर 5.55% दर्ज की गई। ये आंकडा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किया गया।

इससे पहले दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इस दिन 959 कोरोना के नए मामले सामने आए थे। जबकि 22 अगस्त को दिल्ली में कोरोना से 7 लोगों की जान चली गई थी। 21 अगस्त को 942 केस सामने आए थे लेकिन किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

देश में कोरोना के 10649 नए केस

वहीं देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10649 नए केस दर्ज किए गए। इस बीमारी से 10677 मरीज ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना के कुल 96 हजार 442 एक्टिव केस हैं। अब तक भारत में कुल 4, 37, 44, 301 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में 2,10, 58, 83, 682 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज पूरी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+