Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना से राहत, 403 नए केस, पॉजिटिविटी दर 11.2%, 3 मौत
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना से आज दूसरे दिन भी राहत मिली है। रविवार को 403 नए केस मिले है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में दो दिनों से राहत है। शनिवार के बाद अब रविवार को भी नए केसों में गिरावट देखने को मिल है। हालांकि चिंता की बात यह है कि मृतकों की संख्या नहीं घटी रही है। दिल्ली में रविवार को कोरोना के 405 नए मरीज आए हैं।
कोरोना से मामूली राहत
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार (30 अप्रैल) को पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 405 नए मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि 3 की मौत की की पुष्टि हुई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 811 रही।
11.2 फीसदी पॉजिटिविटी दर
रविवार को कोरोना से मौत के आंकड़ों में वृद्धि हुई है। शनिवार को यह जो आंकड़ा 1 पर था, वो बढ़कर तीन पर पहुंच गया है। वहीं कोरोना संक्रमण दर घटकर 11.2 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 3617 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
बीते हफ्ते का कोरोना ट्रैकर
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली से 865 नए केस मिले थे और 3 लोगों की मौत भी हुई थी।बुधवार को कोरोना के 1040 नए कोरोना केस रिपोर्ट किए गए थे। और सात लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले मंगलवार को 1095 नए मामले सामने आए थे और 6 मौतों हुई थी। सोमवार को 689 नए संक्रमित मिले थे, 3 मरीजों की मौत भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications