दिल्‍ली में कोरोना के 42 नए मामले, छठे दिन किसी भी मरीज की नहीं गई जान

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों के लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अभी भी देश के कुछ राज्यों से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है, लेकिन दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरल के मरीजों को लेकर राहत भरी खबर बनी हुई है। गुरुवार को दिल्ली से कोरोना के 42 नए मामले सामने आए, जबकि एक बार फिर किसी भी मरीज की वायरस से जान नहीं गई, जो एक सुखद खबर हैं।

corona case delhi

दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ 45 मरीजों ने इस वायरस से खुद को रिकवरी किया है। साथ ही गुरुवार को लगातार छठे दिन नहीं कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में सक्रिय मामले: 345

वहीं दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 4,39,751 है, जबकि कुल डिस्चार्ज का आंकड़ा 14,14,315 है। मौत का कुल आंकड़ा इस समय 25,091 है। वहीं दिल्ली में अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या 345 है। इसमें से होम आइसोलेशन में 115 मरीज हैं। इधर कोरोना संक्रमण दर 0.07 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 98.23 फीसदी है।

इस ंमहीने चार मरीजों की मौत

वहीं कल यानी बुधवार को दिल्ली से कोरोना के 38 नए मामले आए, जिसके बाद आज मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली सरकार की ओऱ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक इस महीने कोविड-19 से अब तक चार मरीजों की मौत हुई है, जबकि पिछले महीने पांच मरीजों ने अपनी जान गंवाई थी। इधर, देश की बात करें तो गुरुवार (28 अक्टूबर ) को कुल 16,156 नए केस सामने आए और 733 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना के नए केसों की संख्‍या 20 हजार से नीचे बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+