Delhi Corona App: दिल्ली के किस अस्पताल में कितने कोरोना बेड खाली, ऐसे करें चेक

इस ऐप पर आपको कोविड-19 के सामान्य बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और बिना वेंटिलेटर के बेड की जानकारी मिल जाएगी...

नई दिल्ली, अप्रैल 16: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर देश में अपना प्रचंड रूप दिखा रही है और बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। लगातर बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के कारण संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड के लिए भी जूझना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में कोरोना वायरस के बेड, वेंटिलेटर और आईसीयू आदि की जानकारी देने के लिए 'दिल्ली कोरोना ऐप' लॉन्च किया था। इस बार भी दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद किसी भी अस्पताल में बेड की स्थिति ऐप पर देखने के बाद ही जाएं।

coronavirus

दिल्ली में कैसे पता करें बेड की जानकारी
1:- सबसे पहले दिल्ली ई-गवर्नेंस सोसाइटी, आईटी डिपार्टमेंट हेल्थ एंड फिटनेस की तरफ से डेवलेप किया गया 'दिल्ली कोरोना ऐप' अपने फोन में डाउनलोड करें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद है।

2:- डाउनलोड होने के बाद अपने मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजने के लिए ऐप को स्वीकृति दें

3:- इसके बाद आप ऐप की होम स्क्रीन पर आसानी से दिल्ली के किसी भी अस्पताल में बेड की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।

4:- इस ऐप पर आपको कोरोना वायरस के सामान्य बेड, कोरोना वायरस आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और बिना वेंटिलेटर के बेड की जानकारी मिल जाएगी।

अपने घर के पास के हॉस्पिटल में कैसे चेक करें बेड
1:- ऐप के होम स्क्रीन पर कोविड-19 बेड्स टैब पर क्लिक करें।

2:- यह आपको एक पेज पर लेकर जाएगा, जहां दिल्ली के सभी अस्पतालों और कोविड-19 बेड्स की जानकारी उपलब्ध होगी।

3:- इस पेज पर आपको दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए खाली बेड की सटीक जानकारी मिल जाएगी।

4:- इसके अलावा यहां उन बेड की जानकारी भी मिलेगी, जो खाली नहीं हैं।

5:- अस्पताल से डायरेक्ट अपडेट लेने के लिए ऐप पर अस्पताल के फोन नंबर भी मौजूद हैं।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू
आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को राजधानी में कोरोना वायरस के 16699 नए मरीज सामने आए। कोरोना वायरस से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+