Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में राहत, 24 घंटे में 689 केस दर्ज
दिल्ली में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 689 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1253 रिकवर हुए हैं। सोमवार को 03 मौतें दर्ज की गईं हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए मामलों में राहत मिली है। एक दिन पहले जहां दिल्ली में 1515 नए मामले दर्ज हुए थे, वहीं आज पिछले 24 घंटों में 689 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से मौत की संख्या भी घटी है।
सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक जानलेना वायरस की पॉजिटिविटी दर 29.42 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के भीतर दिलली में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई। वायरस के 689 नए संक्रमित मामले सामने आए। जबकि 1253 कोरोना मरीज रिकवर हुए। पूरे दिल्ली में 5011 एक्टिव कोरोना केस हैं।
वहीं होम आइसोलेशन में 3960 मरीज हैं, जबकि अस्पताल में टोटल 362 मरीज भर्ती हैं। 144 मरीज आईसीयू में और 115 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
इससे पहले रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई थी, साथ ही 948 नए मामले सामने आए थे। शनिवार को कोरोना से 6 मरीजों की मौत हो थी और 1515 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,33,372 हो गई है। मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,597 पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications