हिम्मत है तो शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ें नरेंद्र मोदी: कांग्रेस

इस पर शीला की मंत्रिमंडल के सदस्य राज कुमार चौहान ने कहा कि 'अगर मोदी में हिम्मत है तो वह आने वाले विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ मैदान में उतरकर दिखाएं। उन्होने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समाज का विभाजन कर राज करने वाले शख्स हैं जबकि शीला दीक्षित ने प्रत्येक समुदाय के लिए काम किया है। मोदी ने भाजपा को रैलियों के लिए आर्थिक सहयोग दिया है।
वहीं शीला दीक्षित ने मोदी का नाम न लेते हुए कहा था कि आज विपक्ष आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और झूठे वादे कर रहा है। विपक्ष लोगों को 12 घंटे बिजली सप्लाई की बात कर रही है, जबकि राज्य में तो पहले ही 24 घंटे बिजली आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications