CM रेखा गुप्ता ने 51 बेटियों को दिए 51 लाख रुपये, पहले करवाचौथ पर मिला खास तोहफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में एक बेहद खास और संवेदनशील पहल के तहत 51 नवविवाहित बेटियों को ₹1-₹1 लाख के आर्थिक सहायता चेक सौंपे हैं।

लाडली फाउंडेशन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मार्च के महीने में सामूहिक विवाह के बंधन में बंधी इन बेटियों को उनके जीवन के पहले करवाचौथ पर यह शानदार तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को करवाचौथ किट भी भेंट की और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

Delhi CM Rekha Gupta

'बड़ी बहन' बनकर हर कदम पर साथ निभाने का वादा

इस आत्मीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी बेटियों से खुलकर बात की और उनके परिवारों के बारे में जाना। सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि वह दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने बेटियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, वे बेझिझक अपनी बात साझा कर सकती हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर कहा, ''पहला करवा चौथ,हर बेटी के जीवन में यह अवसर बेहद खास होता है। आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में ऐसी ही 51 बेटियों के पहले करवाचौथ की खुशियों में शामिल होने का सौभाग्य मिला। लाडली फाउंडेशन ने इसी वर्ष मार्च में इन बेटियों का सामूहिक विवाह कराया था और आज उनके पहले करवाचौथ को और भी यादगार बनाते हुए प्रत्येक बेटी को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। आपके जीवन में प्रेम और विश्वास का यह बंधन हर दिन और मजबूत हो। आपके घर-आंगन में सदा सुख, सौभाग्य और समृद्धि बनी रहे। आप सबको पहले करवाचौथ की ढेर सारी बधाई। इस आत्मीय और सराहनीय पहल के लिए लाडली फाउंडेशन को हृदय से साधुवाद। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक श्री देवेंद्र कुमार जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।''

लाडली फाउंडेशन की सराहनीय पहल

इस आयोजन में लाडली फाउंडेशन के संस्थापक श्री देवेंद्र कुमार और उनकी पूरी टीम के सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की गई। मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पहला करवाचौथ हर बेटी के जीवन का बेहद खास पल होता है।

फाउंडेशन द्वारा मार्च में कराए गए सामूहिक विवाह के बाद इस पहले करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए यह वित्तीय संबल दिया गया है, ताकि नवविवाहित जोड़े अपनी नई जिंदगी की शुरुआत मजबूत आर्थिक आधार के साथ कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+