'बेटे की भूमिका निभा रहे सीएम केजरीवाल', मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को लेकर बोलीं मंत्री आतिशी

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 88 हजार से अधिक बुजुर्ग पवित्र स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। अब शनिवार एक और ट्रेन रवाना की गई है। दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत रवाना हुई ये 88 यात्रा ट्रेन है। इस मौके सीएम केजरीवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि बेटे की भूमिका निभाते हुए सीएम ने दिल्ली के 83,000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा करवा चुके हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रियों का जत्था रवाना होने से पहले त्यागराज स्टेडियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शनिवार (27 जनवरी) को आयोजित किया गया। ट्रेन रवाना होने से पहले दिल्ली सरकार की ओर से त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Delhi Chief Minister Pilgrimage Scheme

एक्स पर एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए मंत्री आतिशी ने लिखा, "दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सीएम अरविंद केजरीवाल जी की बदौलत, बुजुर्गों का एक और जत्था पवित्र रामेश्वरम धाम के दर्शन करने जा रहा है। इस क्रम में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 88वीं ट्रेन रवाना हो रही है। यात्रा के पहले, भजन संध्या में बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया। सीएम अरविंद केजरीवाल जी कलयुग के श्रवण कुमार है, और बेटे की भूमिका निभाते हुए दिल्ली के 83,000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा करवा चुके है।"

इस दौरान दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने तीर्थ यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा टिकट और किट उपलब्ध करवाए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि योजना के तहत केजरीवाल सरकार यात्रियों को एसी ट्रेन से भेजती है। उनके लिए एसी होटल बुक करवाती है। समय से खाने-पीने और दर्शन की व्यवस्था करवाती है, ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े।

दरअसल, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार शाम दिल्ली के 780 वरिष्ठ जनों को रामेश्वरम तीर्थ के दर्शन करवाने एक विशेष ट्रेन सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हुई। योजना के तहत भेजी गी यह 88वीं ट्रेन है।

एक्स पर एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए मंत्री आतिशी ने लिखा, "दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सीएम अरविंद केजरीवाल जी की बदौलत, बुजुर्गों का एक और जत्था पवित्र रामेश्वरम धाम के दर्शन करने जा रहा है। इस क्रम में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 88वीं ट्रेन रवाना हो रही है। यात्रा के पहले, भजन संध्या में बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया। सीएम अरविंद केजरीवाल जी कलयुग के श्रवण कुमार है, और बेटे की भूमिका निभाते हुए दिल्ली के 83,000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा करवा चुके है।"

बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत दिल्ली सरकार रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल उज्जैन, शिरडी में तमकेश्वरम्, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णोदेवी, पुष्कर, फतेहपुर सीकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन करवाती है। योजना के तहत पात्र बजुर्ग अपनी पसंद की यात्रा चुन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+