Delhi: सीएम केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से कोई नोटिस नहीं भेजा गया है, टीम ने बस कोरा कागज भेजा है। सीएम ने बीजेपी और केंद्र पर तंज सकते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से अपराध रोकने की बजाय इस किस्म की नौटंकी करवाई जा रही है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की नोटिस के बाद सीएम केजरीवाल एक्स पर अपनी पोस्ट में कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है. इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना, पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है। इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि "आप" के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गई? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों..."

Delhi CM Kejriwal says over police notice

बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को नोटिस दिया था। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। इसके अलावा आतिशी को भी पुलिस ने नोटिस दिया है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में एक पांच सदस्यीय टीम शनिवार सुबह करीब 9.57 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी।

नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी से सहानुभूति है। उन्होंने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों का इस मामले में कोई कसूर नहीं है। क्राइम ब्रांच का काम अपराध को रोकना है, लेकिन केंद्र इनस इस तरह की ड्रामेबाजी का कार्य करवा रही है। सीएम ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए इसी रवैये के चलते दिल्ली में क्राइम बढ़े हैं।

सीएमने कहा कि बीजेपी के राजनीतिक प्रमुख खुद मुझसे पूछ रहे हैं कि आप के किस-किस विधायक को तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन मुझसे ज्यादा तो उन्हें पता है। केवल दिल्ली ही नहीं कई राज्यों में ऐसा हुआ है, जब बीजेपी ने विधायकों को तोड़कर सरकारें गिराईं। सीएम ने कहा कि ये बात हर कोई जानता है तो फिर इस तरह की ड्रामेबाजी क्यों की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+