CM केजरीवाल ने शुरू किया Make India No. 1 मिशन, जानिए मकसद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आह्वान किया है कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना है। Delhi CM Kejriwal Make India No 1 mission
नई दिल्ली, 17 अगस्त : Make India No 1 mission के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। हमें भारत को फिर से महान बनाना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आज 'मेक इंडिया नंबर 1' टाइटल से राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कर रही है।

केजरीवाल का दावा- लोगों में गुस्सा है
बकौल केजरीवाल, Make India No 1 mission से देश के हर नागरिक, यानी 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। पिछले 75 वर्षों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों में गुस्सा है।

राजनीति के कारण पछड़ रहा भारत !
CM केजरीवाल ने पूछा, आजादी के 75 साल बाद आज एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए... भारत क्यों पिछड़ गया ? उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के बाद आज देश का हर नागरिक यही सवाल पूछ रहा है। इससे पहले वीडियो संदेश में भारतीय और भारतीय मूल के दिग्गजों की उपलब्धियों की झलक दिखाई गई। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारत के पिछड़ने का कारण गंदी और गलत राजनीति है।
"No one can stop an idea whose time has come. India's time has come." 🔥
— AAP (@AamAadmiParty) August 17, 2022
We will together #MakeIndiaNo1 🇮🇳 —CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/xcQ55gg6D4
Make India No. 1 मिशन
आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर Make India No. 1 मिशन से जुड़ा वीडियो संदेश भी पोस्ट कया गया। इस वीडियो में दिखाया गया कि जब देश एकजुट हुआ तो अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी गईं, और भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। केजरीवाल ने इस वीडियो के माध्यम से आह्वान किया कि सभी देशवासियों को एक बार फिर एकजुट होकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications