दिल्लीवासियों को सीएम आतिशी ने दी बड़ी सौगात
Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। आप सरकार ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है। बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आनंद विहार में फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो दिल्ली और एनसीपी में क्रिसमस के दिन सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरा की वजह से दृश्यता कम हो गई जिसके कारण दिल्ली इंदिरा गांधी एयपोर्ट की उड़ानें प्रभावित हुईं।
आम आदमी पार्टी की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है। आप ने लिखा- "मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल की मौजूदगी में 2.2 किमी लंबा 6-लेन आनंद विहार-दिलशाद गार्डन फ्लाइओवर जनता को किया समर्पित। आगे लिखा, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों निवासियों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। ये पिछले 10 वर्षों में AAP सरकार का 38वां फ्लाइओवर/अंडरपास है।"

बता दें आनंद बिहार आईएसबीटी से बनाए गए 1.4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के शुरू होने से ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है। इससे इस रास्ते पर पड़ने वाले सभी ट्रैफिक सिग्नल से वाहन चालकों को छुटकारा मिल जाएगा। इस पहल से भीड़भाड़ में काफी कमी आएगी, खास तौर पर रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications