दिल्ली के सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव, CM आतिशी ने दी अहम जानकारी
New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी कार्यालयों के लिए नए समय की घोषणा की। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर यह निर्णय लिया गया है, ताकि वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, यातायात की भीड़ को कंट्रोल करने और उससे जुड़े प्रदूषण को कम करने के लिए, दिल्ली में सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया जाएगा।
उन्होंने कहा, दिल्ली नगर निगम के कार्यलय की टाइमिंग सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जबकि केंद्र सरकार के कार्यालयों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दिल्ली सरकार के ऑफिसों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।

दिल्ली में GRAP-3 लागू हुआ
दिवाली के बाद से दिल्ली में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए शुक्रवार सुबह आठ बजे से दिल्ली में GRAP का स्टेज-3 लागू किया गया है। इसे कंट्रोंल करने के लिए दर्जनों नियम बनाए गए हैं। आतिशी सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक मेट्रो ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। मेट्रो प्रतिदिन की अपेक्षा करीब 60 एक्स्ट्रा चक्कर लगाएगी।
इन गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में AQI खतरनाक स्तर पर है। वायु की गुणवत्ता में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 411 तक पहुंच गया। यह सूचकांक गंभीर क्षेणी में आता है। दिल्ली में ई-बस और सीएनजी से चलने वाली बस को छोड़कर अंतरराज्यीय बसों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दिल्ली सरकार ने बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी पाबंदी लगा दिया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर वायु प्रदूषण की स्थिति औैर विकराल होती है तो हम केंद्र सरकार से कृत्रिम बारिश को लेकर भी बात करेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने को लेकर केंद्र से कई बार अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications