दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एलजी को लिखी चिट्ठी, कहा- कोरोना के हालात बेहतर, छठ पूजा की इजाजत मिले

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एलजी को लिखी चिट्ठी, कहा- कोरोना के हालात बेहतर, छठ पूजा की इजाजत मिले

दिल्ली, 14 अक्टूबर: छठ पूजा को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में असमंजस की स्थिति अभी बरकरार है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल को 10 नवंबर को होने वाली छठ पूजा के लिए पत्र लिखा है। दिल्ली सीएम ने अपने पत्र में लिखा कि 'दिल्ली में कोविड की स्थिति बेहतर है। मेरे विचार से, सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ पूजा की अनुमति देनी चाहिए।'

Delhi CM Arvind Kejriwal wrote a letter to LG Anil Baijal regarding Chhath Puja

केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि पड़ोसी राज्यों ने भी अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उचित प्रतिबंधों के साथ छठ पूजा मनाने की अनुमति दी है। मेरा आपसे अनुरोध है कि यथाशीघ्र डीडीएमए की बैठक बुलाकर छठ पूजा समारोह के आयोजन की अनुमति प्रदान करें। दरअसल, 10 नवंबर को होने वाली छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सियासत हो रही है।

सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध के खिलाफ मनोज तिवारी ने मंगलवार को सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वो पानी की बौछार की चपेट में आकर घायल हो गए थे। बीजेपी नेताओं ने बताया कि तिवारी (50) को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। तो वहीं, अब छठ पूजा के आयोजन को लेकर हो रही सियासत के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र ने साफ कर दिया है कि छठ पर्व का आयोजन सरकार के प्रोटोकॉल के हिसाब से ही होगा। यह बयान आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र को लिखे गए उस पत्र के बाद आया है जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया ने छठ मनाने को लेकर राय मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+