शराब नीति केस में बड़ा खुलासा कर सकते हैं अरविंद केजरीवाल! कोर्ट में बताएंगे क्या रहा साउथ लॉबी और LG का रोल?

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के चीफ अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें बुधवार, 27 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली।

केजरीवाल ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, केजरीवाल के अरेस्ट को लेकर गुरुवार, 28 मार्च का दिन बहुत अहम है। आज आप प्रमुख बड़ा खुलासा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दी है।
यह भी देखें: Arvind Kejriwal: दिल्ली HC में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, जवाब दाखिल करने के लिए ED ने मांगा कोर्ट से समय

Arvind Kejriwal

केजरीवाल को शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार तक वो ईडी की हिरासत में हैं। आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

उनकी पत्नी, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पीएमएलए कोर्ट में "तथाकथित शराब घोटाले के पैसे" के ठिकाने का खुलासा करेंगे। उन्होंने जेल से मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को निर्देश जारी करने के बाद केजरीवाल पर हुए हमलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा।

सुनीता केजरीवाल के बयान के बाद लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल क्या खुलासा करने वाले हैं? शराब घोटाले से जुड़े वो क्या सबूत हैं, जो दिल्ली के सीएम आज कोर्ट के सामने पेश करेंगे?
यह भी देखें: Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

क्या कहा सुनीता केजरीवाल ने?
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मेरे पति 28 मार्च को शराब नीति मामले में कोर्ट में बड़ा खुलासा करेंगे। वह न सिर्फ सच्चाई बताएंगे, बल्कि सबूत भी पेश करेंगे। दो साल की जांच के बाद भी ईडी को एक भी पैसे का सबूत नहीं मिला है। सीएम आवास पर छापेमारी के दौरान सिर्फ 73000 रुपये मिले। मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए। केंद्र को इससे दिक्कत थी।"

केजरीवाल के वकील का खुलासे पर क्या कहना है?
एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल के वकील सोमनाथ भारती ने बताया, "वह हर चीज कही जाएगी, जिससे सच बाहर आए। फिर वो केजरीवाल जी कहें या फिर मैडम केजरीवाल कहें या पार्टी कहे। हर वो व्यक्ति जिसके पास इस बात का सबूत होगा कि किस प्रकार इन्होंने (केस में आरोपी लोग) डर के मारे कहा। सब कुछ बाहर आएगा।"
यह भी देखें: Arvind Kejriwal ईडी हिरासत में रहते हुए बने रहेंगे मुख्‍यमंत्री, आप ने आम सहमति के बाद किया ऐलान

अरविंद केजरीवाल क्या खुलासा कर सकते हैं?
ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले की मनी ट्रेल की मिस्ट्री के बारे में बता सकते हैं। इस केस में पार्टी की भूमिका पर भी वो बात कर सकते हैं। आप प्रमुख ये भी बता सकते हैं कि शराब नीति केस में साउथ ग्रुप की भूमिका क्या है। दिल्ली सीएम गोवा ग्रुप की सच्चाई के साथ-साथ शराब नीति मामले में कमीशन के 6 से 12% होने का सच भी सामने आ सकता है। वह इस पूरे केस में दिल्ली कैबिनेट और तत्कालीन एलजी की भूमिका के बारे में भी खुलासा कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब खत्म हो चुके दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री को गुरुवार, 28 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। आज उनकी ईडी की हिरासत समाप्त हो रही है। वह ईडी द्वारा चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दायरे में है।
यह भी देखें: Arvind Kejriwal: आओ और इकट्ठा हो जाओ वरना...', पंजाब सीएम भगवंत मान ने भारतीयों से जानें क्‍या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+