Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर मंगलवार (26 मार्च) को सुनवाई होगी।

केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी, ED रिमांड को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है। सीएम केजरीवाल ने हाईकोर्ट दरवाजा खटखटाते हुए गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताया है। साथ ही कहा कि वो तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं।

Arvind Kejriwal Plea

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल केजरीवाल सात दिन की ईडी की रिमांड पर हैं।

मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ करेगी। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी संयोजक, जैसा कि उन्होंने घोषणा की थी, ईडी की हिरासत से सरकार चला रहे हैं।

जेल से दिया ये निर्देश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों के लिए दवाएं और परीक्षण उपलब्ध हों। मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के नवीनतम निर्देशों से पता चलता है कि हिरासत में होने के बावजूद वह हमेशा दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं।

तीसरे आप नेता केजरीवाल

मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के बाद केजरीवाल एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे आप नेता हैं। सिसोदिया, जो दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास 33 में से 18 विभाग थे, को कई दौर की पूछताछ के बाद पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. पिछले साल 5 अक्टूबर को ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+