भगत सिंह की जयंती पर सीएम केजरीवाल ने किया कोटि-कोटि नमन, कहा- भारत को बनाएं दुनिया का नंबर 1 देश
Bhagat Singh Jayanti: स्वतंत्रता आंदोलन की बात हो या फिर क्रांति की बात हो...शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि, 23 साल की उम्र में भगत सिंह मुस्कुराते हुए फांसी के फंदे पर झुल गए थे। आज पूरा देश शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आइए हम सब मिलकर भगत सिंह जी के सपनों का भारत बनाएं, भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएं।'

भगत सिंह के जयंती मौके पर उन्हें दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी याद किया। आतिशी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,
देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश की स्वतंत्रता के लिए उनका बलिदान सदैव हमें निडर होकर देश सेवा करने की, और देश के लोकतंत्र के लिए लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा, 'महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन। भगत सिंह एक ऐसा भारत बनाना चाहते थे जहां पर हर धर्म हर भाषा के लोग प्यार मोहब्बत से मिलजुल कर रह सके। जहां अमीर गरीब के बीच में कोई भेद ना रहे। हमें भगत सिंह जी के सपनों को साकार करना है।'
आपको बता दें कि, 28 सितंबर 1907 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के लायपुर जिले के बगा में हुआ था। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरु के साथ लाहौर षजयंत्र के आरोप में अंग्रेजी सरकार ने फांसी पर लटका दिया था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications