'हमने जो रास्ता चुना है उसके लिए, जेल तो जाना ही होगा', AAP की बैठक में बोले CM केजरीवाल
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपनी "कार्य-केंद्रित राजनीति" के लिए लोकप्रियता हासिल की है और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को "जनता की भलाई के लिए हमने जो रास्ता चुना है, उसके लिए जेल जाने के लिए" तैयार रहना चाहिए।
साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को वर्चुअल तरीके से आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 12वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कही हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इन 10 सालों में आम आदमी पार्टी 1,350 राजनीतिक दलों के बीच तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अगर हम सफल नहीं होते और कुछ अच्छा नहीं करते तो हमारी पार्टी का कोई भी नेता जेल नहीं जाता और आज हर कोई अपने परिवार के साथ खुश होता।"
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम संघर्ष का सामना कर रहे हैं, हमें दुखी होने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पांच नेता जो आज जेल में हैं, वे हमारे नायक हैं। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है। मैं लगातार वकीलों के संपर्क में हूं। यह एक बहुत अच्छी बात है कि जेल में रहते हुए भी हमारे सभी नेताओं के हौंसले अभी भी बुलंद हैं।'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो प्रमुख पार्टियों ने इस देश पर 75 वर्षों तक शासन किया है और ये लोग इतनी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ेंगे।''
उन्होंने कहा, "जिस दिन मनीष सिसौदिया की जमानत रद्द हुई, उन्होंने संदेश भेजकर कहा, 'ठीक है, जितने दिन जरूरत होगी मैं जेल में रहूंगा। यह पूरा मामला मनगढ़ंत है और मेरा संघर्ष जारी रहेगा।"












Click it and Unblock the Notifications